दिल्ली में गंदे पानी की आपूर्ति वाले इलाकों की सूची तैयार, समस्या निपटएगा जल बोर्ड

Delhi Jal Board, Somnath Bharti, AAP, Arvind Kejriwal

फाइल फोटो

नई दिल्ली: दिल्ली जल बोर्ड मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली के चुनिंदा इलाकों में आ रही गंदे पानी की समस्या का आधुनिक तकनीक की मदद से स्थाई समाधान करने में जुटा हुआ है। वही मानसून के मौसम में जलभराव होने से अक्सर गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायतें भी बढ़ जाती हैं। इसका स्थाई समाधान करने को लेकर दिल्ली जल बोर्ड एक्शन प्लान तैयार करने में जुट गया है।

विज्ञापन

प्रभावित क्षेत्रों की पहचान की गई

डीजेबी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इसी कड़ी में दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने बुधवार को अलग-अलग विधानसभा के विधायकों और डीजेबी के आला अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय मैराथन बैठक की। बैठकों का यह दौर 8 घंटे तक चला। डीजेबी उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई इस मैराथन बैठक में विधायकों और अधिकारियों के साथ मिलकर दूषित पानी की सप्लाई के प्रभावित क्षेत्रों की पहचान की गई और विस्तृत सूची तैयार की गई।

विज्ञापन

लीकेज का सही पता लगाकर उसे ठीक करेंगे 

दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर दूषित पानी की समस्या से निपटने के लिए डीजेबी पारंपरिक तरीकों के बजाय आधुनिक तकनीक का प्रयोग करने पर जोर देगा। डीजेबी ने हिलियम गैस या मॉडर्न कैमरा की मदद से पाइप लाइन के लीकेज का सही पता लगाकर उसे ठीक करने की संभावना का पता लगाने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों को साफ़ पानी की सप्लाई करने के लिए फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी।

सूची की हुई समीक्षा और सत्यापन 

डीजेबी के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने बताया कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने तीन सप्ताह पहले प्रत्येक जोन के एसीई को अक्सर गंदे पानी की शिकायतें मिलने वाले क्षेत्रों की सूची बनाने का आदेश दिया था। पिछले दो हफ्ते में सभी एसीई ने स्थानीय विधायकों के साथ मिलकर जानकारी इकट्ठी की,जहां गंदे पानी की शिकायत आती है और इन इलाकों की सूची तैयार की। इस मैराथन बैठक में सूची की समीक्षा और सत्यापन किया गया और विचार- विमर्श कर नई सूची तैयार की गई।

विज्ञापन

जोन का एक्शन प्लान, आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर जोर

मैराथन बैठक के दौरान सूची बनाने के अलावा दूषित पानी की समस्या का स्थाई समाधान करने के लिए एक्शन प्लान पर गंभीर मंथन किया गया। डीजेबी उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने कहा कि एक्शन प्लान जोन स्तर पर तैयार किया गया, जिसमें सम्बंधित जोन के अंतर्गत आने वाली हर विधानसभा का प्लान शामिल किया गया है। सभी 11 एसीई ने इस गंदे पानी की शिकायत को खत्म करने के लिए हुई बैठक के दौरान अपने जोन के एक्शन प्लान को डीजेबी उपाध्यक्ष के समक्ष पेश किया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ