G-20 Presidency: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य मंत्रियों के साथ भारत की जी-20 अध्यक्षता के हिस्से के रूप में तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
बैठक आज सुबह 11 बजे एलजी ऑफिस में होगी। भारत ने 1 दिसंबर को आधिकारिक रूप से जी20 की अध्यक्षता ग्रहण की है। उपराज्यपाल विभिन्न संबंधित परियोजनाओं की अगुवाई करेंगे जिनमें सड़कों की मरम्मत, विशेष रूप से आईजीआई हवाईअड्डे से आने-जाने वाली सड़कें, रिंग और रेडियल सड़कें, यमुना तट पर बांसेरा की स्थापना और नजफगढ़ नाले, असोला भाटी खान और रोशनआरा उद्यान सहित जल निकायों का कायाकल्प शामिल है।
यह बैठक पिछले सप्ताह सभी राज्यपालों, उपराज्यपालों और मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री की बैठक के मद्देनजर होगी, जहां पीएम मोदी ने सभी से अंतर्राष्ट्रीय आयोजन को सफल बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने का आग्रह किया था।
9 दिसंबर को पीएम मोदी ने की थी बैठक
इससे पहले 9 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के G20 प्रेसीडेंसी से संबंधित पहलुओं पर चर्चा करने के लिए वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग पर राज्यों के राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों की बैठक की अध्यक्षता की थी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की G20 अध्यक्षता पूरे देश की है और यह देश की ताकत दिखाने का एक अनूठा अवसर है। प्रधानमंत्री ने आगे टीमवर्क के महत्व पर जोर दिया और विभिन्न जी20 आयोजनों के आयोजन में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सहयोग की मांग की।
देश के प्रत्येक हिस्से की विशिष्टता सामने लाना उद्देश्य
आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पीएम मोदी ने बताया कि जी20 प्रेसीडेंसी पारंपरिक बड़े महानगरों से परे भारत के कुछ हिस्सों को प्रदर्शित करने में मदद करेगी, इस प्रकार हमारे देश के प्रत्येक हिस्से की विशिष्टता को सामने लाएगी।
भारत की जी20 अध्यक्षता के दौरान बड़ी संख्या में भारत आने वाले आगंतुकों और विभिन्न आयोजनों पर अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के फोकस पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के इस अवसर का उपयोग करके खुद को एक आकर्षक व्यवसाय, निवेश और पर्यटन स्थलों के रूप में पुन: स्थापित करने के महत्व को रेखांकित किया।
संबंधित खबरें
दिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
1 hr agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
1 hr agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
7 hrs agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
8 hrs ago33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग, आम जनता के लिए खुला रास्ता
10 hrs agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
10 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
11 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
12 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
22 hrs agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines