Leela Palace Hotel: दिल्ली के लीला पैलेस होटल में चार महीने से अधिक समय तक ठहरने के बाद एक शख्स बिना बिल चुकाए फरार हो गया। शख्स ने खुद को यूएई के शाही परिवार का कर्मचारी बताया था। जानकारी के मुताबिक, शख्स के फाइव स्टार होटल में ठहरने का कुल खर्च करीब 23 लाख रुपये का आया है जिसे दिए बिना वह फरार हो गया।
दिल्ली पुलिस ने फरार शख्स की पहचान मोहम्मद शरीफ के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी और ठगी का मामला दर्ज किया है। होटल प्रबंधन की शिकायत पर शनिवार को शरीफ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
और पढ़िए –Jharkhand News: धनबाद में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत रन फॉर सेफ्टी का हुआ आयोजन
https://twitter.com/ANI/status/1615208511235043334
1 अगस्त से 20 नवंबर तक होटल में ठहरा था शरीफ
पुलिस ने कहा कि मोहम्मद शरीफ पिछले साल 1 अगस्त से 20 नवंबर तक पांच सितारा होटल में रुका था। इसके बाद वह बिना किसी को बताए चला गया। पुलिस के मुताबिक, शख्स पर होटल का करीब 23 लाख रुपये का बिल बकाया है।
आरोपी के खिलाफ शिकायत में कहा गया है कि उसने कथित तौर पर होटल के कमरे से चांदी के बर्तन और अन्य सामान चुराए हैं। शुरुआत में, उसने अधिकारियों से कहा कि वह संयुक्त अरब अमीरात में रहता है और अबू धाबी के शाही परिवार के सदस्य शेख फलाह बिन जायद अल नाहयान के कार्यालय के साथ काम करता है।
और पढ़िए –इलाहाबाद HC का निजी स्कूलों के लिए बड़ा आदेश, कहा- कोरोना काल में वसूली फीस का 15% हिस्सा वापस करें
कहा- आधिकारिक काम से आया है भारत
पुलिस के मुताबिक, आरोपी शरीफ ने होटल (Leela Palace Hotel) के कर्मचारियों से कहा कि वह शेख के साथ व्यक्तिगत रूप से काम करता है और वह किसी आधिकारिक काम से भारत में है। इसके बाद वह होटल में कमरा नंबर 427 में रुका था। चेक-इन के लिए, मोहम्मद शरीफ ने कुछ अन्य दस्तावेजों के साथ यूएई निवासी कार्ड, एक बिजनेस कार्ड भी दिया था। जांच के दौरान ये कागजात फर्जी निकले।
मामले में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, आरोपी ने अधिक समय तक होटल में रहने के लिए करीब 11.5 लाख रुपये का भुगतान किया था। हालांकि, वह 20 नवंबर को दोपहर करीब 1 बजे अधिकांश राशि का भुगतान किए बिना चला गया।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
4 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
16 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
17 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
19 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
19 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
19 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
20 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
20 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
21 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines