दिल्ली महिला आयोग की कमान संभालेंगी लता गुप्ता, 5 नई सदस्यों की भी नियुक्ति

दिल्ली सरकार ने लता गुप्ता को दिल्ली महिला आयोग (DCW) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. इसके साथ ही आयोग में 5 नई महिला सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है. जानिए अब राजधानी में महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा को कैसे मिलेगी नई रफ्तार.

Delhi Commission for Women, Lata Gupta DCW Chairperson,

दिल्ली सरकार ने राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने लता गुप्ता को ‘दिल्ली महिला आयोग’ (DCW) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. इस नई नियुक्ति के साथ ही आयोग के कामकाज को नई दिशा देने की तैयारी कर ली गई है. अध्यक्ष पद के अलावा, सरकार ने आयोग की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए 5 नए सदस्यों की भी नियुक्ति की है. आयोग की नई सदस्यों में श्याम बाला, मालती वर्मा, लता सोढ़ी, सनरिका शर्मा झा और रेनू भल्ला शामिल हैं. इस नियुक्ति के साथ ही आयोग में लंबे समय से खाली पड़े नेतृत्व के पद को भर दिया गया है.

विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा और न्याय को मिलेगी नई रफ्तार

दिल्ली महिला आयोग राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों के संरक्षण और सशक्तिकरण में बेहद अहम भूमिका निभाता है. पीड़ित महिलाओं को कानूनी मदद पहुंचाने से लेकर उनके पुनर्वास और न्याय दिलाने तक, आयोग की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है. अध्यक्ष और सदस्यों के इन नए पदों पर मनोनयन से आयोग की कार्यक्षमता को नई ऊर्जा और गति मिलेगी. इस पूरी टीम के आने से अब आम और जरूरतमंद महिलाओं तक न्याय, कानूनी संरक्षण और सरकारी सहायता की पहुंच बेहद आसान और अधिक प्रभावी हो सकेगी.

विज्ञापन

दिल्ली महिला आयोग शहर में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर कड़ी नजर रखने और पीड़ितों को कानूनी सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.अपनी इस नई जिम्मेदारी को लेकर उम्मीद की जा रही है कि वह महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों, हेल्पलाइन सेवाओं और पुनर्वास कार्यक्रमों को और अधिक पारदर्शी व असरदार बनाएंगी. सरकार के इस फैसले से महिला सुरक्षा और न्याय व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आने की संभावना है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ