Delhi Police Special Cell Arrested Zoya Khan: दिल्ली की स्पेशल सेल ने गुरुवार को एक महिला को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने यह गिरफ्तारी एक करोड़ की हेरोइन के मामले में की है। जोया खान नाम की महिला को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 270 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। जोया खान को ‘लेडी डॉन’ भी कहा जाता है। आइए जानते हैं कि कौन है यह लेडी डॉन जोया खान?
कौन है Lady Don जोया खान?
जोया खान गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी है। एजेंसियों को पता था कि जोया अपने गैंगस्टर पति के अवैध कामों को संभालती है, इसके बावजूद वे कभी भी उसके खिलाफ सबूत एकत्रित नहीं कर पाईं, और इसी वजह से उसके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। बता दें कि गैंगस्टर हाशिम बाबा हत्या, जबरन वसूली और हथियार उल्लंघन के कई मामलों में तिहाड़ जेल में बंद है।
माना जाता है कि जिस तरह अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर काम करती थी और दूर रहकर उसके अवैध कारोबार को संभालती थी, उसी तरह जोया खान जेल के बाहर से गिरोह की गतिविधियों को नियंत्रित कर रही थी। वह जबरन वसूली और अन्य अपराधों में मदद कर रही थी।
यह भी पढ़ें : Delhi CM रेखा गुप्ता के वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने भी ली चुटकी, ‘फूल’ पर कसा तंज
कैसे पुलिस की जाल में फंसी जोया खान?
जोया हाशिम बाबा की तीसरी पत्नी है और उसने अपने पहले पति से तलाक लेने के बाद 2017 में हाशिम बाबा से शादी की थी। पुलिस काफी समय से जोया को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वह हर बार पुलिस को चकमा दे जाती थी। गुरुवार को पुलिस ने उसे अपने जाल में फंसा ही लिया। एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके से उसे ड्रग्स सप्लाई करते वक्त गिरफ्तार किया। उसके पास से एक करोड़ की हेरोइन बरामद हुई है। स्पेशल सेल के एसीपी संजय दत्त और इंस्पेक्टर संदीप डबास की कोशिश आखिरकार रंग लाई।
यह भी पढ़ें : DLF को बुलंदियों तक पहुंचाने वालीं Pia Singh कौन? महारानी से कम नहीं लाइफस्टाइल
रिपोर्ट्स के अनुसार, जोया का लाइफस्टाइल बेहद आलीशान था और वह अक्सर हाई-प्रोफाइल पार्टियों में जाती थी। वह महंगे ब्रांड्स का दिखावा करती थी। वह नियमित रूप से जेल में हाशिम बाबा से मिलने जाती थी, और उनकी मुलाकातों में गिरोह के संचालन, अवैध वसूली और लक्ष्य निर्धारण को लेकर चर्चाएँ होती थीं।
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
17 mins agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
8 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
19 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
21 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
22 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
23 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
23 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
23 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines