La Nina Effect on Delhi Polluion 2024: दिसंबर का महीना शुरू हो चुका है। आमतौर पर दिसंबर के दौरान कड़ाके की ठंड पड़ने लगती है। दिसंबर में पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कोहरा पड़ना आम बात है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस बार देश में कड़ाके की ठंड देखने को मिलेगी और इसकी वजह ला नीना इफेक्ट है। मगर क्या आप जानते हैं कि ला नीना इफेक्ट का असर न सिर्फ सर्दी बल्कि दिल्ली के प्रदूषण पर भी होने वाला है। आइए जानते हैं कैसे?
सर्दियों में बढ़ता है दिल्ली का प्रदूषण
मौसम विभाग के अनुसार सर्दियों के दौरान ला नीना के 55 प्रतिशत एक्टिव होने के आसार हैं, जिससे भारत में काफी ठंड पड़ने वाली है। दिसंबर, जनवरी और फरवरी में तापमान तेजी से कम होगा। वहीं सर्दियों के दौरान दिल्ली में प्रदूषण और धुंध की समस्या भी किसी से छिपी नहीं है। सर्दियों में राजधानी दिल्ली का AQI भी रफ्तार पकड़ लेता है और दिल्ली की हवा दिन-ब-दिन जहरीली होती जाती है। ऐसे में सवाल यह है कि अगर ला नीना की वजह से देश में ज्यादा ठंड पड़ी, तो क्या इससे दिल्ली की हवा और भी ज्यादा खराब हो जाएगी?
यह भी पढ़ें- La Nina Effect: अगले 3 महीने तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड! IMD का अलर्ट जारी
ला नीना से मिलेगी राहत
CEEW (Council on Energy, Environment and Water) के अनुसार ला नीना दिल्ली की सर्दियों के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है। बेशक ला नीना की वजह से तापमान में कमी आएगी। मगर इस दौरान प्रशांत महासागर से आने वाली ठंडी हवाएं भी उत्तर भारत में कहर बरसाएंगी। इन हवाओं का असर दिल्ली में भी होगा। प्रशांत महासागर से आने वाली तेज हवाएं दिल्ली में प्रदूषण के कणों को जमने से रोकेंगी और इसे बहाकर ले जाएंगी। इससे दिल्ली की हवा काफी हद तक साफ रहने की उम्मीद है।
बायोमास बर्निंग होगी बड़ी समस्या
सर्दियों के दौरान कई लोग अलाव जलाते हैं। आंकड़ों की मानें तो बायोमास बर्निंग की वजह से दिल्ली का प्रदूषण 25-30 डिग्री बढ़ जाता है। वहीं सर्दियों के दौरान CRRI मथुरा रोड, ITO और नेहरू नगर में सबसे ज्यादा बायोमास जलाया जाता है। ऐसे में प्रदूषण पर नियंत्रण रखने के लिए दिल्ली सरकार को बायोमास बर्निंग पर नजर रखनी होगी। वहीं बेघर लोगों को छत देकर सरकार बायोमास बर्निंग की समस्या को कम कर सकती है।
यह भी पढ़ें- La Nina Effect: उत्तर भारत ही नहीं, पूरे देश में कहर बरसाएगा मौसम! इन बड़े राज्यों पर पड़ेगा असर
संबंधित खबरें
स्वतंत्र भारद्वाज को मिली रेगुलर बेल, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप
40 mins ago15 महीनों में 208 बार तोड़े ट्रैफिक के नियम, 4 लाख से ऊपर का जुर्माना
5 hrs agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
6 hrs agoदिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के चलते कई रूट डायवर्ट, पढ़ें एडवाइजरी
7 hrs agoCEC विवाद के बीच दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा, विपक्ष के मार्च से पहले कड़ा पहरा
8 hrs agoप्रदर्शनकारी महिलाओं से मारपीट के दावों पर क्या बोले दिल्ली पुलिस के DCP?
16 hrs agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
23 hrs agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
1 day agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
1 day agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines