हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

चुनाव नतीजों को देखकर क्यों रो पड़ीं कुमार विश्वास की पत्नी? पूर्व आप नेता का आया बयान

Kumar Vishwas Reaction On Delhi Election Result : दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कुमार विश्वास की प्रतिक्रिया सामने आई है। कुमार विश्वास ने इशारों ही इशारों में केजरीवाल पर तीखा प्रहार किया है।

विज्ञापन

Kumar Vishwas Reaction On Delhi Election Result : दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए हैं। यह आप की बड़ी हार है और 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की वापसी है। आप की हार पर कुमार विश्वास की प्रतिक्रिया सामने आई है।

समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए, कुमार विश्वास ने कहा, “मैं जीत के लिए भाजपा को बधाई देता हूं और मुझे उम्मीद है कि वे दिल्ली के लोगों के लिए काम करेंगे। मुझे उस आदमी से कोई सहानुभूति नहीं है जिसने आप पार्टी के कार्यकर्ताओं के सपनों को कुचल दिया। दिल्ली अब उससे मुक्त हो गई है। उसने उन सपनों का इस्तेमाल अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के लिए किया। आज, न्याय मिल गया है। जब हमें मनीष सिसौदिया के जंगपुरा से हारने की खबर मिली तो मेरी पत्नी रो पड़ीं।”

कुमार विश्वास ने कहा कि जब मनीष सिसोदिया की हार के बारे में जानकारी मिली तो मेरी पत्नी रोने लगी। क्योंकि मनीष ही था, जिससे मेरी पत्नी ने कहा कि भैया पावर हमेशा नहीं रहती तो उसने कहा था कि अभी तो है ना।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : असली-नकली पनीर के अंतर का वीडियो एक करोड़ ने देखा, खाने से पहले आप भी देखें

बता दें कि दिल्ली के पूर्व सीएम और आप के संयोजक अरविंद को भाजपा के परवेज साहिब सिंह ने शिकस्त दी तो वहीं दिल्ली के डिप्टी सीएम रहे मनीष सिसोदिया भी चुनाव हार गए। मनीष सिसोदिया को बीजेपी के प्रत्याशी तरविंदर सिंह मारवाह ने हराया है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त मिली और आप भी सत्ता से बाहर हो गई है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola