Kumar Vishwas Reaction On Delhi Election Result : दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए हैं। यह आप की बड़ी हार है और 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की वापसी है। आप की हार पर कुमार विश्वास की प्रतिक्रिया सामने आई है।
समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए, कुमार विश्वास ने कहा, “मैं जीत के लिए भाजपा को बधाई देता हूं और मुझे उम्मीद है कि वे दिल्ली के लोगों के लिए काम करेंगे। मुझे उस आदमी से कोई सहानुभूति नहीं है जिसने आप पार्टी के कार्यकर्ताओं के सपनों को कुचल दिया। दिल्ली अब उससे मुक्त हो गई है। उसने उन सपनों का इस्तेमाल अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के लिए किया। आज, न्याय मिल गया है। जब हमें मनीष सिसौदिया के जंगपुरा से हारने की खबर मिली तो मेरी पत्नी रो पड़ीं।”
कुमार विश्वास ने कहा कि जब मनीष सिसोदिया की हार के बारे में जानकारी मिली तो मेरी पत्नी रोने लगी। क्योंकि मनीष ही था, जिससे मेरी पत्नी ने कहा कि भैया पावर हमेशा नहीं रहती तो उसने कहा था कि अभी तो है ना।
बता दें कि दिल्ली के पूर्व सीएम और आप के संयोजक अरविंद को भाजपा के परवेज साहिब सिंह ने शिकस्त दी तो वहीं दिल्ली के डिप्टी सीएम रहे मनीष सिसोदिया भी चुनाव हार गए। मनीष सिसोदिया को बीजेपी के प्रत्याशी तरविंदर सिंह मारवाह ने हराया है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त मिली और आप भी सत्ता से बाहर हो गई है।