Farmers Protest: संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में कल (13 फरवरी) को किसानों का दिल्ली कूच है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश और आसपास के अन्य राज्यों से किसान दिल्ली के जंतर-मंतर की तरफ बढ़ेंगे। किसानों का कहना है कि अगर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह सड़कों पर ही धरने पर बैठ जाएंगे। किसानों के ऐलान के बाद अलग-अलग राज्यों की पुलिस अलर्ट पर है। दिल्ली के कई इलाकों में अगले एक माह के लिए धारा 144 लगाई गई है। वहीं, सिंघू बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर समेत एंट्री प्वाइंट पर सीमेंट के बैरिकेड और कटीले तार लगा दिए गए हैं।
यह बॉर्डर रहेंगे बाधित
सिंघू बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर, अप्सरा बॉर्डर
इन सड़कों पर किया गया है डायवर्जन
- सोनीपत, पानीपत और करनाल जाने वाली बसों को एनएच 44 की बजाए लोनी बॉर्डर से केएमपी पर भेजा जाएगा
- हल्के वाहन एनएच 44 की बजाए वाया बवाना और औचंदी होकर निकलें
- गाजियाबाद से गाजीपुर जाने वाले पुस्ता रोड का यूज करें
- पटपड़गंज रोड और मदर डेयरी रोड पर आवाजाही खुली रहेगी
- आनंद विहार से अप्सरा ऑर्डर आ जा सकते हैं
यह मार्ग रहेंगे खुले, ट्रैफिक अपडेट जानकर घर से निकलें
- अलीपुर कट से शनि मंदिर पल्ला होकर जट्टी कलां रोड फिर सिंघू स्टेडियम और कुंडली जा सकते हैं
- हरिश चंद्र अस्पताल लालबत्ती से रामदेव चौक होकर शफियाबाद बॉर्डर पर आवाजाही खुली रहेगी
- बवाना से औचंदी बॉर्डर आना-जाना कर सकते हैं
- डाबरचौक से मोहन नगर, गाजियाबाद और हापुड रोड पर आवाजाही कर सकते हैं।
- ट्रोनिका सिटी से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस, मंडोला होकर ईस्टर्न पैरिफेरल पर जा सकते हैं।
- चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन सैक्टर 14 फ्लाई ओवर से गोलचक्कर चौक सैक्टर 15 होकर संदीप पेपर मिल चौक, झुण्डपुरा चौक से गन्तव्य को जा सकेगा।
- डीएनडी बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन फिल्म सिटी फ्लाई ओवर से सैक्टर 18 होकर एलीवेटेड का प्रयोग करें
- कालिन्दी बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन महामाया फ्लाई ओवर से सैक्टर 37 होकर जाएं
- यमुना एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर दिल्ली जाने वाला यातायात जेवर टोल से खुर्जा की ओर उतरकर जहांगीरपुर होकर जाएं
ये भी पढ़ें: किसानों का दिल्ली कूच कल, जाने MSP गारंटी अधिनियम समेत क्या हैं किसानों की 10 मांगें?
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
3 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
4 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
9 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
12 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
22 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines