नोएडा से शुरू होगी किसान महापंचायत, इन राज्यों में होगी आयोजित, जानें क्या होंगे मुद्दे?

Delhi Kisan Mahapanchayat: संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) की तरफ से एक बड़ा ऐलान किया गया है, जिसमें बताया गया है कि 25 अगस्त को दिल्ली में किसान महापंचायत होगी। चलिए जानते हैं आखिर मामला क्या है?

Delhi Kisan Mahapanchayat

दिल्ली में होगी किसान महापंचायत (X)

विज्ञापन

Delhi Kisan Mahapanchayat: दिल्ली में अगले महीने एक विशाल किसान महापंचायत बुलाई जाएगी। इस महापंचायत का आयोजन संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) द्वारा किया जा रहा है। इसका ऐलान करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा ने बताया कि दिल्ली में 25 अगस्त को 1 दिवसीय किसान महापंचायत होगी। संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने बताया कि दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग राज्यों में भी किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी। इस महापंचायत के मंच से देश के किसान सरकार के सामने अपनी बात रखेंगे।

इन राज्यों में होगी किसान महापंचायत

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के नेताओं ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में 30 जुलाई को, पंजाब के लुधियाना में 7 अगस्त को, हरियाणा के पानीपत में 10 अगस्त को, राजस्थान के श्रीगंगानगर में 11 अगस्त को, मध्य प्रदेश के इटारसी में 14 अगस्त को, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 17 अगस्त को और उत्तर प्रदेश के संभल में 18 अगस्त को किसान महापंचायत आयोजित की जाएंगी। इसके बाद दिल्ली में 25 अगस्त को 1 दिवसीय किसान पंचायत का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन

इन मुद्दों पर होगी बात

किसान नेताओं ने बताया कि इस महापंचायत में MSP गारंटी कानून बनवाने, भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित फ्री ट्रेड अग्रीमेंट से खेती, पोल्ट्री, और, डेयरी को बाहररखने, और शम्भू-खनौरी पर चले आंदोलन के दौरान हरियाणा सरकार द्वारा दर्ज किए गए झूठे केस को रद्द करवाने वाले मुद्दों पर चर्चा की जाजाएगी।

विज्ञापन

शांतिपूर्ण होगा पूरा कार्यक्रम

किसान नेताओं ने बताया कि दिल्ली में उनकी ये महापंचायत एक शांतिपूर्ण कार्यक्रम होगा। इसकी अनुमति के लिए उन्होंने 8 जुलाई को दिल्ली पुलिस के उच्च अधिकारियों को पत्र दे दिया था। किसान नेताओं ने बताया कि अलग-अलग प्रदेशों में हो रही किसान महापंचायतों में स्थानीय मुद्दे भी उठाए जाएंगे। जैसे लुधियाना में होने वाली किसान महापंचायत में पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग स्कीम के खिलाफ किसानों को एकजुट और जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ