Arvind Kejriwal Security Announcement Delhi: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एक बार फिर बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कुछ समय से दिल्ली में अपराध बढ़ा हुआ है। यहां खुलेआम चोरी हो रही है। गैंगवार की घटनाएं हो रही हैं। इससे लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बीजेपी और केंद्र सरकार को इससे कोई लेना-देना नहीं है। बीजेपी ने दिल्ली को क्राइम कैपिटल बना दिया है। मुझे दिल्ली वालों की चिंता है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा दिल्ली के RWA को सिक्योरिटी गार्डों को नियुक्त करने के लिए उचित राशि देंगे।
दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा जितनी आरडब्ल्यूए हैं, उनकी सिक्योरिटी के लिए दिल्ली सरकार की ओर से उचित राशि दी जाएगी। इसके लिए मापदंड तय किए जाएंगे। हम दिल्ली के लोगों को बेसिक सुरक्षा देना चाहते हैं। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा यह एक धरना पार्टी बन गई है। मैं अपने घर के बाहर टेंट लगवा दूंगा, जहां ये अपनी मर्जी के हिसाब से बैनर लगवा सकते हैं। बीजेपी दोगले लोगों की पार्टी है।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली चुनाव के 5 सबसे कड़े मुकाबले, 50 से कम वोट में हुआ हार-जीत का फैसला
पूर्वांचलियों के वोट कटवा रही बीजेपी
केजरीवाल ने चुनाव आयोग के सवाल पर कहा मैं चुनाव आयोग गया था क्योंकि बीजेपी रोहिंग्याओं का बहाना बनाकर दिल्ली में पूर्वांचलियों के वोट कटवा रही है। उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री नड्डा पर निशाना साधते हुए कहा उन्होंने संसद में कहा था, हम पूर्वांचलियों और दलितों के वोट कटवा रहे हैं।
आप के संयोजक ने कहा हम शिकायत करने के लिए चुनाव आयोग गए थे। ये लोग मेरे ऊपर झूठे आरोप लगा रहे हैं। जितने विधायक पूर्वांचल से आप ने बनाए, उतने किसी ने नहीं बनाए हैं।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली चुनाव की दूसरी लिस्ट पर बड़ा अपडेट, आज रात आ सकती है सूची
संबंधित खबरें
DU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल
2 hrs agoAAP को तगड़ा झटका, कांग्रेस से जुड़ीं प्रियंका कक्कड़; बताया क्यों छोड़ी आम आदमी पार्टी
5 hrs agoDU ने खत्म की 28 क्रेडिट की अनिवार्यता, कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
6 hrs agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
7 hrs agoDelhi to Bihar Bus Service: छठ पूजा पर घर जाने वालों की मौज! दिल्ली सरकार शुरू करेगी सीधी बसें; जानें रूट और कितना होगा किराया
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल, जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल; चप्पे-चप्पे पर नजर
9 hrs agoFree LPG Cylinder on Diwali: खुशखबरी! दिल्ली और UP के राशन कार्ड धारकों को दिवाली पर फ्री सिलेंडर, चेक करें स्टेटस
11 hrs agoदिल्ली के 190 पार्क 'हाई रिस्क' घोषित, सिर्फ 16 में CCTV कैमरे; सुरक्षा ऑडिट में बड़ा खुलासा
1 day agoCEC के खिलाफ प्रदर्शन : आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट बंद
1 day agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines