Saket Court Firing: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साकेत कोर्ट परिसर में शुक्रवार सुबह हुई फायरिंग की वारदात को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि हमलवरों ने एक महिला और उसके वकील को गोली मारकर घायल कर दिया था। केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है, अगर वह (केंद्र सरकार) नहीं संभाल सकते हैं, तो उस व्यक्ति को इस्तीफा दे देना चाहिए।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि दिल्ली में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। दूसरों के कामों में अड़चन करने और हर बात पर गंदी राजनीति करने की बजाय सबको अपने अपने काम पर ध्यान देना चाहिये और अगर नहीं संभलता तो इस्तीफ़ा दे देना चाहिए ताकि कोई और कर ले। लोगों की सुरक्षा रामभरोसे नहीं छोड़ी जा सकती।
क्या है साकेत कोर्ट में फायरिंग का मामला?
दिल्ली पुलिस के सीनियर अफसर के मुताबिक, महिला अपने वकील के साथ कोर्ट पहुंची थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने महिला और उसके वकील पर फायरिंग कर दी। फायरिंग की घटना में महिला घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है।
डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने गोलीबारी की पुष्टि करते हुए बताया, “गोलीबारी की घटना में दो लोगों (एक महिला और एक वकील) को गोली लगी है।” इस बीच, विशेष पुलिस आयुक्त सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि हमलावर एक निलंबित वकील था, जिसका महिला से विवाद था और इसलिए उसने महिला पर गोली चला दी। अधिकारी ने कहा कि आरोपी हमलावर ने वकील की वर्दी पहनी हुई थी।
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
30 mins agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
3 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
6 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
8 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
9 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
10 hrs agoराहुल गांधी लगातार जनता को भड़काने के लिए ऐसी भाषा बोल रहे हैं- कंगना
17 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
1 day agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines