साकेत कोर्ट में फायरिंग मामले पर केजरीवाल बोले- लोगों की सुरक्षा राम भरोसे नहीं छोड़ी जा सकती

Saket Court Firing, Delhi News, Saket Court, Delhi Crime News, Delhi Police

Saket Court Firing: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साकेत कोर्ट परिसर में शुक्रवार सुबह हुई फायरिंग की वारदात को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि हमलवरों ने एक महिला और उसके वकील को गोली मारकर घायल कर दिया था। केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है, अगर वह (केंद्र सरकार) नहीं संभाल सकते हैं, तो उस व्यक्ति को इस्तीफा दे देना चाहिए।

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि दिल्ली में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। दूसरों के कामों में अड़चन करने और हर बात पर गंदी राजनीति करने की बजाय सबको अपने अपने काम पर ध्यान देना चाहिये और अगर नहीं संभलता तो इस्तीफ़ा दे देना चाहिए ताकि कोई और कर ले। लोगों की सुरक्षा रामभरोसे नहीं छोड़ी जा सकती।

विज्ञापन

क्या है साकेत कोर्ट में फायरिंग का मामला?

दिल्ली पुलिस के सीनियर अफसर के मुताबिक, महिला अपने वकील के साथ कोर्ट पहुंची थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने महिला और उसके वकील पर फायरिंग कर दी। फायरिंग की घटना में महिला घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने गोलीबारी की पुष्टि करते हुए बताया, “गोलीबारी की घटना में दो लोगों (एक महिला और एक वकील) को गोली लगी है।” इस बीच, विशेष पुलिस आयुक्त सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि हमलावर एक निलंबित वकील था, जिसका महिला से विवाद था और इसलिए उसने महिला पर गोली चला दी। अधिकारी ने कहा कि आरोपी हमलावर ने वकील की वर्दी पहनी हुई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ