---विज्ञापन---

केजरीवाल सरकार का नववर्ष का तोहफा: नजफगढ़ से एम्स झज्जर तक चलेंगी डीटीसी बसें

अमित पांडे, नई दिल्ली: केजरीवाल सरकार जल्द ही दिल्ली के नजफ़गढ़ से हरियाणा के झज्जर में बाढ़सा गांव स्थित एम्स तक दिल्ली परिवहन निगम की बसें चलाएगीl आज इसकी घोषणा दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने नजफ़गढ़ से सटे हरियाणा के बाढ़सा गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए की। रोजाना हजारों लोगो को […]

अमित पांडे, नई दिल्ली: केजरीवाल सरकार जल्द ही दिल्ली के नजफ़गढ़ से हरियाणा के झज्जर में बाढ़सा गांव स्थित एम्स तक दिल्ली परिवहन निगम की बसें चलाएगीl आज इसकी घोषणा दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने नजफ़गढ़ से सटे हरियाणा के बाढ़सा गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए की।

रोजाना हजारों लोगो को फायदा होगा

केजरीवाल सरकार के इस फ़ैसले से रोज़ाना हज़ारों लोगो को फ़ायदा पहुंचने की उम्मीद है। ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा “मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पूरी दिल्ली में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। आज दिल्ली में महिलायें बसों में मुफ्त में सफर कर रहीं, मोहल्ला क्लिनिक में मुफ़्त में इलाज़ हो रहा, लोगों के बिजली के बिल जीरो आ रहे। यह सब केवल अरविंद केजरीवाल जी के दूरदर्शी नीतियों की वजह से संभव हो पाया है। यदि हरियाणा की जानता मौक़ा दे तो यहां भी यह सब संभव है।”

---विज्ञापन---

सर्वे कर लिए गये हैं

जनसभा के दौरान ग्रामवासियों ने परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को ज्ञापन सौंपा जिसमे डीटीसी की बसों को दौराला बॉर्डर से एम्स बाढ़सा गांव तक चलाने की प्रार्थना की गई थी। इस पर बोलते हुए दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ग्रामवासियों से कहा है कि इस रूट पर बस चलाने के लिए सर्वे कर लिए गये हैं और जल्द ही दिल्ली सरकार डीटीसी बसों की सेवा को एम्स बाढ़सा तक विस्तारित करेगी जिससे कि लोगों को अस्पताल जाने में कोई कठिनाई ना होl

बस सेवा के संभावित स्टॉप्स 

नज़फ़गढ़ टर्मिनल
प्रेम नर्सरी
मित्राऊँ गाँव
सुरहेड़ा क्रासिंग
रावता क्रासिंग
समसपुर खालसा
उजवा
मालिकपुर जार क्रासिंग
रावता
दौराला बॉर्डर
माकरौला गाँव
माकरौला फैक्ट्री
कालियावास मोड़
कालियावास गाँव
इकबालपुर गाँव
एम्स बाढ़सा

---विज्ञापन---

जनवरी 2023 में बसें चलने लगेंगी

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में नज़फ़गढ़ के पास ही हरियाणा का बाढ़सा गांव स्थित है l यहां से कई लोग रोजरना जॉब व अन्य कार्यों के लिए दिल्ली आते जाते हैं लेकिन हरियाणा की तरफ़ इस पूरे इलाक़े में बसों कि कोई सुविधा मौजूद नहीं होने के कारण स्थानीय लोगो को रोज़ाना आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ता हैl जब यह बात दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के संज्ञान में आई तो उन्होंने तवरित कार्यवाही करते हुए इस रूट का सर्वे कराया और उम्मीद है कि जनवरी 2023 में इस रूट पर दिल्ली परिवहन निगम की बसें चलने लगेंगी।

 

---विज्ञापन---

(rentalsfloridakeys.com)

First published on: Dec 29, 2022 09:32 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola