नई दिल्ली: उपमुख्यमंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने रिंग रोड पर आईपी फ्लाईओवर से हनुमान सेतु तक के सड़क के सौन्दर्यकरण व सुदृढ़ीकरण के 23 करोड़ रूपये के परियोजना को मंजूरी दी|
इस परियोजना के तहत रिंग रोड पर आईपी फ्लाईओवर से हनुमान सेतु तक 4.6 किमी सड़क का सौंदर्यीकरण व सुदृढ़ीकरण का काम किया जायेगा| प्रोजेक्ट में इन सड़कों की रिसर्फेसिंग,फूटपाथ व सेंट्रल वर्ज का सौन्दर्यकरण व मौजूदा ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर बनाना शामिल है|
उपमुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारीयों को निर्देश दिए है कि परियोजना सम्बन्धी सारा काम मानसून से पहले तक पूरा करने के निर्देश दिए| साथ ही निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के दौरान आम लोगों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े, सेफ्टी-सिक्योरिटी व क्वालिटी के सभी मानकों का प्रतिबद्धता से हो पालन हो|
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली द्वारा जी-20 की मेजबानी करना हम सभी के लिए बेहद गर्व और सम्मान की बात है| उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी के नेतृत्व में दिल्ली के लोगों को सड़कों पर चलने का बेहतर अनुभव प्रदान करने और जी-20 की तैयारियों के मद्देनजर हम दिल्ली की सड़कों को बेहतर बनाने की दिशा में मिशन मोड में काम कर रहे है|
इसी के तहत पीडब्ल्यूडी द्वारा रिंग रोड पर आईपी फ्लाईओवर से हनुमान सेतु तक की सड़क का सौंदर्यीकरण व सुदृढ़ीकरण का काम किया जायेगा साथ ही सड़क के दोनों ओर हरियाली का भी ख़ास ख्याल रखा जायगा|
पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली के लोगों को सुरक्षित, सुगम और सुंदर सड़क मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का विज़न अपने नागरिकों को विश्व स्तरीय सड़कें उपलब्ध करवा उन्हें यात्रा का बेहतर अनुभव देना है|
इस कारण इन सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी दिल्ली द्वारा आधुनिकतम टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है जिससे दिल्ली की सड़के यात्रियों की आवाजाही के लिए अधिक सुरक्षित बन सके| इससे शहर की सड़कों पर भीड़भाड़ तो कम होगी ही साथ में करने, यात्रियों के यात्रा समय को कम करने और ऊर्जा बचाने में मदद मिलेगी।
श्री सिसोदिया ने कहा कि, सुदृढ़ीकरण के इस प्रोजेक्ट में सड़कों की मजबूती पर तो ध्यान दिया ही जाएगा साथ इस इन सड़कों पर सभी मानकों का पालन करते हुए अच्छी गुणवत्ता की ‘रोड मार्किंग’ भी की जाएगी।परियोजना के तहत, लोक निर्माण विभाग द्वारा इन तीनो रोड स्ट्रेच के सुदृढ़ीकरण, फुटपाथ, सेंट्रल वर्ज सहित मानकों का ध्यान रखते हुए लेन मार्किंग, पैरापेट की दीवारों/रेलिंग आदि के पेंट वर्क का कार्य भी किया जाएगा|
बता दे कि यह 4.60 किलोमीटर लंबी सड़क दिल्ली की महत्वपूर्ण सड़कों में से एक है। जहां सभी महात्मा गांधी सहित भारत के पूर्व प्रधानमंत्रियों की समाधि है और यहाँ बड़ी संख्या में पर्यटकों के साथ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय गणमान्य व्यक्ति आते है। जी 20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दुनिया भर से लोगों को राजघाट सहित विभिन्न समाधियों की यात्रा करने की संभावना है। ऐसे में सरकार इस महत्वपूर्ण सड़क को नया स्वरूप देगी।
सड़क के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ सौन्दर्यीकरण का भी रखा जाएगा ख्याल
-> फुटपाथ, व सेंट्रल वर्ज का मेंटेनेंस किया जाएगा
-> मानकों के अनुसार की जाएगी रोड मार्किंग, पैरापेट की दीवारों/रेलिंग आदि के पेंट वर्क भी किया जाएगा
-> सेंट्रल वर्ज व रोड के दोनों ओर बढाई जाएगी हरियाली
-> रोड के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ सौन्दर्यीकरण का भी रखा जाएगा ख्याल, पैदल मार्ग विकसित की जाएगी|
संबंधित खबरें
दिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
1 hr agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
2 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
2 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
3 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
4 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
5 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
5 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
16 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
18 hrs agoदिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines