नई दिल्ली: केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली के स्कूलों के लिए ‘दिल्ली रोबोटिक्स लीग’ की शुरुआत की गई। शुक्रवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्कूल ऑफ़ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस, सूरजमल विहार में शिक्षा निदेशक हिमांशु गुप्ता की उपस्थिति में इस शानदार कार्यक्रम को लांच किया गया|
केजरीवाल सरकार द्वारा आयोजित ये लीग देशभर में स्कूली स्तर पर आयोजित होने वाला अपनी तरह का पहला और अनूठा कार्यक्रम है। इस शानदार पहल के माध्यम से केजरीवाल सरकार का उद्देश्य अपने स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अंदर रोबोटिक्स के क्षेत्र में जिज्ञाषा उत्पन्न करना, इस क्षेत्र के लिए प्रतिभाओं को खोजना और उसे निखारना है। दिल्ली सरकार के इस अनूठे पहल के माध्यम से कक्षा 9वीं व 10वीं के छात्रों को अपने रोबोटिक्स स्किल्स को दिखाने और उसे बेहतर बनाने का मौका मिलेगा|
इस लीग के माध्यम से छात्र विभिन्न चरणों में अपने द्वारा बनाये गए वोर्किंग रोबोट्स के साथ प्रतियोगिता करेंगे और फाइनल में जीतने वाली टीम को पुरस्कार राशी के साथ अपने स्टार्टअप की शुरुआत के लिए सीड मनी व मेंटरशिप के मौके दिए जायेंगे|
बता दे कि इस लीग में आई.आई.टी दिल्ली का टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब आई.एच.एफ.सी नॉलेज पार्टनर की भूमिका निभाएगा व केजरीवाल सरकार के स्कूल ऑफ़ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस से प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के मेंटरशिप के लिए बूट कैंप का आयोजन करेगा|
इस मौक़े पर उपमुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने सन्देश देते हुए इसमें भाग लेने वाले छात्रों व आयोजकों को शुभकामनायें देते कहा कि,आज पूरे विश्व में टेक्नोलॉजी लगातार तेज़ी से बदलती जा रही है। टेक्नोलॉजी के इस बदलते दौर में जो भी देश इसके अनुरूप ढल रहे है वो आज विश्व के शीर्ष देशों में शामिल है। उन्होंने कहा कि यह बेहद ख़ुशी की बात है कि रोबोटिक्स लीग जैसे आयोजनों के माध्यम से हमारे स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे स्वयं के साथ पूरे समाज को आने वाले समय के लिए तैयार का रहे है।
श्री सिसोदिया ने कहा कि हमारे स्कूली बच्चों में नई टेक्नोलॉजी को सीखने का उत्साह और लगन है और केजरीवाल सरकार ‘दिल्ली रोबोटिक्स लीग’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से इन बच्चों को आगे बढ़ने का मौक़ा दे रही है। उन्होंने कहा कि हमारे स्कूली बच्चे अपनी प्रतिभा के दम पर इस लीग में शानदार प्रदर्शन करेंगे। ये लीग दिल्ली के स्कूल एजुकेशन सिस्टम के लिए एक नया अध्याय साबित होगा और हमारे स्कूलों में विज्ञान और प्रोद्योगिकी के लिए एक बेहतर माहौल तैयार करेगा|
दिल्ली रोबोटिक्स लीग के लॉन्च के अवसर पर शिक्षा निदेशक हिमांशु गुप्ता ने कहा, “दिल्ली सरकार के स्कूल नियमित रूप से नई और इनोवेटिव पहल के माध्यम से अपने छात्रों को दी जाने वाली एजुकेशन की क्वालिटी को और बेहतर बनाने का काम कर रहे है| इस दिशा में हमने स्कूली छात्रों के लिए वर्किंग प्रोटोटाइप बनाने के लिए दिल्ली रोबोटिक्स लीग की शुरुआत की है।
उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता छात्रों में रोबोटिक्स के क्षेत्र में जिज्ञासा को बढ़ावा देगी, उत्साह पैदा करेगी और उनके तकनीकी कौशल को बेहतर बनाने और प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगी करेगी। इसके माध्यम से छात्रों में डिजाइनिंग और रोबोट के प्रोटोटाइप बनाने का टेक्नोलॉजिकल नॉलेज डेवलप होगा|
आईएचएफसी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रो. एस.के. साहा ने कहा, अगर हम स्कूली स्तर से ही छात्रों में रोबोटिक्स और रोबोटिक्स के निर्माण आदि के मौके देते हैं, तो देश को भविष्य में एक बड़ी संख्या में साइंटिफिक माइंडसेट से लैस ऐसे युवा मिलेंगे जो अपने प्रतिभा के दम पर भारत को टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अव्वल बनाने का काम करेंगे|
दिल्ली रोबोटिक्स लीग की विशेषताएं, कौन ले सकेगा भाग?
-दिल्ली सरकार व दिल्ली के मान्यता प्राप्त स्कूलों के 9वीं व 10वीं कक्षा के छात्र इस प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे|
-हर टीम में 5 छात्र शामिल होंगे व एक शिक्षक मेंटर के रूप में शामिल होंगे
-केजरीवाल सरकार के हाई एंड 21st सेंचुरी स्किल्स व् स्टेम एसओएसई के छात्रों के मेंटरशिप के लिए आईआईटी दिल्ली बूट कैंप का आयोजन करेगी|
-प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार की फीस नहीं होगी|
– जीतने वाली टीम को पुरस्कार राशी के साथ अपने स्टार्टअप की शुरुआत के लिए सीड मनी व मेंटरशिप के मौके दिए जायेंगे|
– अधिक जानकारी व लीग संबंधित नियम जानने के लिए के लिए https://www.delhiroboticsleague.in/important-dates पर विजिट करें|
प्रतियोगिता के चरण
लीग में भाग लेने के लिए सभी स्कूल की टीमें 16 दिसम्बर से 26 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन कर सकते है|
स्टेज 1- ये क्वालिफिकेशन स्टेज होगा जहाँ फरवरी में सभी टीमें अपना मॉडल सबमिट करेगी| मार्च में पहले राउंड के विजेताओं की घोषणा की जाएगी|
स्टेज 2 – ये प्रोटोटाइप स्टेज होगा जहाँ जून तक टीमें अपना रोबोट सबमिट करेंगे व इस राउंड के विजेताओं की घोषणा जून में की जाएगी|
फिनाले- जुलाई में लीग के फाइनल स्टेज का आयोजन किया जायेगा|
संबंधित खबरें
दिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
4 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
15 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
16 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
18 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
18 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
18 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
19 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
19 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
20 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines