नई दिल्ली से कुमार गौरव की रिपोर्ट: अगले माह होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने 9 अप्रैल को दिल्ली मुख्यालय में एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसमें उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जाएंगे।
येदियुरप्पा और बोम्मई दिल्ली पहुंचे
बीजेपी कर्नाटक इकाई से बीएस येदियुरप्पा और सीएम बसवराज बोम्मई शुक्रवार को ही दिल्ली पहुंच गए हैं। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले केंद्रीय नेताओं अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ कर्नाटक कोर ग्रुप के नेताओं की बैठक होगी। संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा और स्क्रूटनी के लिए दिल्ली में अगले 2-3 दिनों तक कर्नाटक कोर कमिटी की लगातार बैठक चलती रहेगी।
कर्नाटक चुनाव पर चर्चा को लेकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन मंत्री बीएल संतोष, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और मनसुख मंडाविया और गृहमंत्री अमित शाह के साथ अलग से बैठक भी करेंगे।
राज्य इकाई की तरफ से बीजेपी उम्मीदवारों के संभावित नाम शुक्रवार को ही दिल्ली मंगवा लिए गए हैं। इन नामों पर प्राथमिक रूप से आज भी चर्चा हुई, जिसमें बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह चुनाव प्रभारी मनसुख मंडाविया मौजूद थे।
इंटरनल सर्वे ने बीजेपी को दी उम्मीद
कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होंगे। नतीजे 13 मई को आएंगे। कर्नाटक में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। लेकिन चुनाव से पहले बीजेपी के लिए इंटरनल सर्वे से राहत की खबर भी आई है। कर्नाटक चुनाव के लिए काम कर रही 2 सर्वे एजेंसियों की लेटेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पार्टी के टॉप लीडर्स में उत्साह है। AVN और Warahe नाम की दोनों सर्वे एजेंसियों के नुमाइंदों के साथ भी बीजेपी के टॉप लीडर्स की कई दौर की बैठक हो चुकी है।
संबंधित खबरें
जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
4 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
10 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
10 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
14 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
16 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
16 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines