Karan Dev Murder: दिल्ली के द्वारका के उत्तमनगर में 36 साल के करण देव की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पहले करण की मौत महज करंट लगने से बताई जा रही थी लेकिन अब पत्नी सुष्मिता और उसके देवर राहुल (करण देव के चचेरे भाई) की चैट सामने आने के बाद करण की मौत की असली की वजह सामने आई। करण के छोटे भाई कुनाल को भाभी यानी सुष्मिता की चैट मिली जिसे देखकर वह हैरान हो गया। चैट में हत्या का लाइव अपडेट था। करण की हत्या कैसे की गई, इसकी एक-एक जानकारी चैट पर थी। कुनाल ने पुलिस को चैट सौंपी। पुलिस ने करण की सुष्मिता और उसके देवर राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। द्वारका के डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि बरामद चैट के अनुसार दोनों आरोपियों पर हत्या मामला दर्ज किया गया है।
चैट पर ऐसे दी लाइव अपडेट
पुलिस ने बताया कि12 जुलाई की रात सुष्मिता राहुल से इंस्टाग्राम पर बात रही थी। वह करण को क्या खिला रही है, वह जाग रहा है या सो गया, प्लान पर काम करने में कोई दिक्कत तो नहीं जैसी बात हुईं। सुष्मिता राहुल को एक-एक अपडेट दे रही थी, खुद से नहीं कर पाने पर उसने राहुल को वहीं बुला लिया था। सुष्मिता ने कहा, ‘देखो, दवा खाकर मरने में कितना टाइम लगता है। तीन घंटे हो गए हैं, न उल्टी हो रही है न ही पॉटी, कुछ नहीं। मरा भी नहीं है।’ राहुल ने जवाब दिया, ‘ अगर कुछ और समझ नहीं आ रहा, तो करंट दे दो।’ सुष्मिता ने फिर पूछा, ‘कैसे बांधू, उसे करंट देने के लिए?’ राहुल ने सलाह दी,’ टेप से बांधो।’
सुष्मिता ने कहा, ‘ सांस बहुत धीरे चल रही है।’ राहुल ने कहा, ‘जितनी दवा है सब दे दो।’ सुष्मिता ने नींद की 15 गोलियां उठाई और कहा, ‘ मुंह नहीं खुल रहा, पानी डाल सकती हूं, पर दवा नहीं दे पा रही, तुम आ जाओ, मिलकर कोशिश करते हैं।’ ये भयावह चैट देख लोगों के होश उड़ गए।
क्या था पूरा मामला
13 जुलाई को सुष्मिता ने करण देव के घर पर कॉल करके बताया कि करण को करंट लग गया है। इसके बाद करण को बेहोशी की हालत में उत्तम नगर के माता रुपरानी हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां पहुंचकर करण की मौत हो गई। अस्पताल से भी मौत का कारण बिजली का झटका बताया गया। परिवार वालों ने भी करण की मौत को सामान्य हादसा समझ लिया। इसके बाद बुधवार को पुलिस को चैट मिली और कहानी पलट गई।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
29 mins agoदिल्ली में आज रात 10 बजे से जंतर-मंतर के 4km के दायरे में बंद रहेगा इंटरनेट
2 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
3 hrs agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
4 hrs agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
5 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
5 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
6 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
7 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
8 hrs agoदोस्त के बर्थडे पर किराए पर ली ऑडी कार, 3 गाड़ियों को ठोका, एक की मौत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines