हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा पर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा फैसला! इस एक्सप्रेसवे पर नहीं चल सकेंगे कांवड़िये, जारी हुआ नया रूट प्लान

Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है.

विज्ञापन
कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी

Kanwar Yatra 2026 Traffic Advisory: आगामी कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. इस साल कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगी, जब श्रद्धालु श्रावण शिवरात्रि पर जलाभिषेक करेंगे. ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी है. अधिकारियों के अनुसार एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार बहुत तेज होती है, जिसके चलते यह रास्ता पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित नहीं है. इस निर्णय का उद्देश्य कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

तय रास्तों का करना होगा इस्तेमाल

ट्रैफिक पुलिस ने कांवड़ यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा केवल तय किए गए रास्तों से ही पूरी करें. दिल्ली से होकर हरियाणा और राजस्थान जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कई मार्ग तय किए गए हैं. इनमें अप्सरा बॉर्डर से शाहदरा फ्लाईओवर, सीलमपुर टी-पॉइंट और आईएसबीटी फ्लाईओवर शामिल हैं. इसके अलावा भोपुरा बॉर्डर से वजीराबाद रोड, लोनी गोलचक्कर फ्लाईओवर, गोकुलपुरी टी-पॉइंट और 66 फुटा रोड से सीलमपुर टी-पॉइंट वाले रास्तों का इस्तेमाल भी कांवड़िये आसानी से कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें: दिल्ली को ट्रैफिक जाम से फ्री करने की कवायद, सरकार ने दी 1.04 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी

विज्ञापन

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोनी बॉर्डर, सोनिया विहार पुश्ता रोड, खजूरी फ्लाईओवर और इंदिरापुरम नाला रोड-गाजीपुर बॉर्डर से न्यू अशोक नगर वाले रास्तों को भी कांवड़ यात्रा के लिए तय किया गया है. ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है. सभी मुख्य मोड़ों और बॉर्डर पॉइंट्स पर पुलिस बल तैनात रहेगा ताकि कांवड़ यात्रियों और सामान्य चालकों दोनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola