Kanwar Yatra 2026: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कांवड़ यात्रा 2026 के लिए एक डिटेल्ड ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जो 30 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगी. हरिद्वार, गंगोत्री, गोमुख और नीलकंठ महादेव जैसे तीर्थ स्थलों की यात्रा के दौरान लाखों कांवड़ियों के राष्ट्रीय राजधानी से गुजरने की उम्मीद है, इसलिए अधिकारियों ने सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए रूट डायवर्जन, व्हीकल रेस्ट्रक्शन और सिक्योरिटी अरेंजमेंट का ऐलान किया है.
कब से कब तक के लिए एडवाइजरी?
एडवाइजरी के मुताबिक, भारी परिवहन वाहनों (HTVs) पर प्रतिबंध 29 जुलाई से 12 अगस्त तक लागू रहेगा. प्रभावित रूटों में जीटी रोड (अप्सरा बॉर्डर से यमुना ब्रिज), वजीराबाद रोड, विकास मार्ग, आशा राम त्यागी मार्ग (रोड नंबर 66), पुश्ता रोड और लोनी रोड शामिल हैं. भीड़भाड़ कम करने के लिए भारी वाहनों को NH-9 और NH-44 सहित अल्टरनेट कॉरिडोर से डायवर्ट किया जाएगा.
ये रूट रहेगा बंद
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ये भी ऐलान किया है कि अप्सरा बॉर्डर और यमुना ब्रिज के बीच जीटी रोड 9 अगस्त को सुबह 7 बजे से 12 अगस्त को रात 8 बजे तक नॉर्मल ट्रैफिक के लिए बंद रहेगा. इस दौरान, यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वो इस हिस्से से बचें और अल्टरनेट रूट्स का इस्तेमाल करें.
देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ यात्रा नहीं
अधिकारियों ने ये भी साफ किया है कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों और कांवड़ वाहनों को जाने की इजाजत नहीं होगी. ये रिस्ट्रिक्शन इसलिए लगाया गया है क्योंकि तेज गति वाले एक्सप्रेसवे को पैदल चलने वालों और धीमी गति से चलने वाले तीर्थयात्री वाहनों के लिए सही नहीं माना जाता है. रेगुलर कम्यूटर्स एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं, लेकिन तीर्थयात्रियों की बढ़ती आवाजाही के कारण हरिद्वार और रुड़की के पास देरी की उम्मीद कर सकते हैं.
मेरठ में भी पड़ेगा असर
पड़ोसी गाजियाबाद और मेरठ में भी बड़े पैमाने पर ट्रैफिक प्रतिबंध देखने को मिलेंगे. कई अहम सड़कों पर भारी वाहनों पर रोक लगा दी गई है, जबकि सफर के दौरान हल्के कमर्शियल वाहनों और बसों पर स्टेज वाइज तरीके से एडिशनल रेस्ट्रिक्शन लगाए जाएंगे. एम्बुलेंस, फायर टेंडर और पुलिस वाहनों सहित इमरजेंसी व्हीकल्स डेडिकेटेड ग्रीन कॉरिडोर से चलते रहेंगे.
पहले से कर लें प्लान
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने स्थानीय निवासियों और यात्रियों से आग्रह किया है कि वो अपने ट्रैवल की प्लानिंग करने पहले से बना लें, ऑफिशियल ट्रैफिक अपडेट का पालन करें, जहां तक मुमकिन हो अल्टरनेट रूट्स का इस्तेमाल करें और कांवड़ यात्रा की अवधि के दौरान परेशानी से बचने के लिए सफ के लिए एक्सट्रा टाइम लेकर चलें.
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
2 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
3 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
6 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
7 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
7 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
8 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
10 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
10 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
10 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines