Kamaljeet Sehrawat West Delhi Lok Sabha Seat: भारतीय जनता पार्टी ने 2 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है। ऐसा ही एक चेहरा है- कमलजीत सहरावत। सहरावत को बीजेपी ने पश्चिम दिल्ली सीट से प्रवेश साहिब सिंह वर्मा की जगह प्रत्याशी बनाया है। आइए, जानते हैं कि कमलजीत सहरावत कौन हैं और बीजेपी ने किन वजहों से उन्हें उम्मीदवार बनाया…
कौन हैं कमलजीत सहरावत?
- कमलजीत सहरावत का जन्म 29 सितंबर 1972 को हुआ। उन्होंने बी.कॉम और एम.कॉम किया है। इसके साथ ही उनके पास बीएड और लॉ की डिग्री भी है। उन्होंने कम्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा भी किया हुआ है।
- सहरावत जाट समाज से आती हैं। वे दिल्ली बीजेपी की महासचिव भी हैं। उन्हें पार्टी में काम करने का सालों का अनुभव है।
- कमलजीत सहरावत 2007 से 2009 तक नजफगढ़ बीजेपी की अध्यक्ष रह चुकी हैं। उन्होंने 2008 में मटियाला विधानसभा से चुनाव भी लड़ा था। इसके अलावा, वे 2009 से 2014 तक बीजेपी की राज्य सचिव भी रहीं।
- सहरावत मौजूदा समय में द्वारक-बी वार्ड से पार्षद हैं। वे 2018 में दक्षिण दिल्ली नगर निगम की महापौर भी रह चुकी हैं।
- सहरावत 2014-16 तक दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष रहीं। वे 2016-17 तक प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहीं।
कमलजीत सहरावत को ही टिकट क्यों?
कमलजीत सहरावत को टिकट देने से बीजेपी ने एक तीर से कई निशाने साधे हैं। सहरावत को टिकट देकर बीजेपी ने नारी सशक्तीकरण के अपने वादे को पूरा किया है। वहीं, पश्चिम यूपी, हरियाणा और राजस्थान में जाटों को साधने की भी कोशिश की गई है। यह कदम बीजेपी के इस बार 400 के पार सीटें जीतने के लक्ष्य को भी मजबूती प्रदान करेगा, क्योंकि बीजेपी लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता पर काबिज होने के लिए कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती।
यह भी पढ़ें: प्रज्ञा ठाकुर, रमेश बिधूड़ी और प्रवेश साहिब को क्यों नहीं मिला टिकट, क्या संदेश देना चाहती है भाजपा?
दिल्ली से किन-किन सांसदों का टिकट कटा?
बीजेपी ने दिल्ली से 4 सांसदों का टिकट काटा है। इनमें नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी, पश्चिम दिल्ली से प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, दक्षिण दिल्ली से रमेश बिधूड़ी और चांदनी चौक से डॉ. हर्षवर्धन शामिल हैं। बीजेपी की लिस्ट के मुताबिक, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, पश्चिम दिल्ली से कमलजीत सहरावत, चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल और दक्षिण दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी को प्रत्याशी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: भाजपा की हाईप्रोफाइल सीटें, टिकट मिलने पर क्या बोले कैंडिडेट्स
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
12 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
13 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
16 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
17 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
17 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
18 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
20 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
20 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
20 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines