Ramesh Bidhuri Statement on Priyanka Gandhi : दिल्ली चुनाव को लेकर नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप के बीच अब विवादित बयानबाजी भी शुरू हो गई है। दिल्ली के कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी के एक बयान पर जमकर बवाल मचा है। बिधूड़ी ने एक सभा में कहा कि अगर वे चुनाव जीतते हैं तो वे सड़कों को “प्रियंका गांधी के गालों की तरह” बना देंगे। रमेश बिधूड़ी के इस बयान पर कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया है।
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने बिधूड़ी और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “यह भाजपा का असली चेहरा है। इस तरह की टिप्पणियां न केवल अनुचित हैं, बल्कि महिलाओं के मामले में भाजपा नेताओं की कुरूप मानसिकता को भी दर्शाती हैं।” सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा पर महिलाओं का सम्मान न करने का भी आरोप लगाया और पार्टी से माफी मांगने की मांग की।
क्या बोले थे रमेश बिधूड़ी ?
वायरल वीडियो में भाजपा उम्मीदवार कह रहे हैं कि लालू यादव ने बिहार में कहा था कि बिहार की सड़कों को मैं हेमा मालिनी के गालों जैसा बना दूंगा। लालू ने झूठ बोला था, नहीं बना पाए लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जैसे ओखला, संगम विहार की सड़कें बना दी गईं, उसी तरह कालका जी की सभी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी जरूर बना देंगे।
वीडियो वायरल होने के बाद क्या बोले बिधूड़ी ?
वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा उम्मीदवार का कहना है कि उन्होंने यह बयान दिया था लेकिन वह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव द्वारा की गई टिप्पणी का भी जिक्र करने लगे। बिधूड़ी ने कहा कि अगर आज कांग्रेस को इस बयान से दुख हो रहा है, तो हेमा जी के बारे में क्या? वह एक प्रसिद्ध नायिका रही हैं और उन्होंने फिल्मों के माध्यम से भारत का नाम रोशन किया है।
यह भी पढ़ें : यमन में कैसे दी जाती है मौत की सजा? भारतीय नर्स को क्यों सता रहा खतरा?
रमेश बिधूड़ी ने यह भी कहा, “क्या हेमा मालिनी महिला नहीं हैं? जब जीवन में उपलब्धियों की बात आती है तो हेमा मालिनी प्रियंका गांधी से कहीं बेहतर हैं।” दिल्ली चुनाव में अभी तक भ्रष्टाचार पर आरोप-प्रत्यारोप की चर्चा हो रही थी लेकिन अब विवादित बयानबाजी भी शुरू हो गई है।
संबंधित खबरें
दिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
1 hr agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
3 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
3 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
22 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
23 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines