kala jatheri Gang Shooters Arrested : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल सेल ने द्वारका से काला जठेड़ी गैंग के पांच शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी हरियाणा के गैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी उर्फ मैंडम मिंज की शादी से ठीक से पहले की गई। पुलिस ने शूटरों के पास से एडवांस हथियार बरामद किए हैं।
दिल्ली पुलिस के पास पहले से सूचना थी कि शादी से पहले काला जठेड़ी के इशारे पर शूटर प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टरों को मारने की प्लानिंग कर रहे थे। इस पर पुलिस की स्पेशल सेल एक्टिव हो गई और उन्होंने दिल्ली के द्वारका से पांच शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए शूटरों में से कई आरोपी काला जठेड़ी के काफी करीबी माने जाते हैं। ये पांचों शूटर हरियाणा के बताए जा रहे हैं।
यह भी पढे़ं : हिमाचल में सरकार और संगठन के बीच समन्वय स्थापित करेगी कमेटी, प्रतिभा सिंह को भी मिली जगह, देखें List
विरोधी गैंग के गैंगस्टरों को मारने वाले थे पांचों शूटर
काला जठेड़ी के साथ मिलकर गिरफ्तार किए गए शूटर राहुल बाबा और प्रवीण दादा शराब के ठेके चलाते थे। इस दौरान उनकी दूसरे गैंग के अजय से लड़ाई हो गई थी। इस पर अजय काला जठेड़ी के विरोधी गैंग में शामिल हो गया और वह हिमांशु भाऊ और नीरज बवाना का करीबी बन गया। इसके बाद विरोधी गैंग के अजय ने राहुल बाबा और उनके ऑफिस पर हमला किया था।
यह भी पढे़ं : TMC ने गुजरात के यूसुफ पठान को क्यों बनाया उम्मीदवार? अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ क्या है राजनीतिक समीकरण
आरोपियों से पूछताछ कर रही दिल्ली पुलिस
जब राहुल बाबा जेल से निकला तो काला जठेड़ी से संपर्क साधा और अमन की हत्या करने की प्लानिंग की। पांच शूटर अमन पर हमला करने वाले थे, लेकिन उससे पहले पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। काला जठेड़ी ने गैंगवार के लिए दो नए लड़के मोहन और सचिन को अपने गैंग में शामिल किया। पुलिस पांचों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
2 hrs agoदिल्ली के चावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगो की मौत
3 hrs ago33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग, आम जनता के लिए खुला रास्ता
4 hrs agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
4 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
6 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
6 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
16 hrs agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
19 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
22 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines