Kala Jathedi Sharp Shooters Arrested : कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी और कुलदीप रिठाला गैंग के तीन शार्प शूटर्स को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार इनके पास से 2 पिस्टल और 7 कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि काला जठेड़ी गैंग के गुर्गे रिठाला में बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे।
सूचना मिलने पर रोहिणी जिले के स्पेशल स्टाफ और एंटी ऑर्गेनाइज्ट क्राइम सेन की एक संयुक्त टीम बनाई गई। इस टीम ने रिठाला गांव की एक इमारत पर छापेमारी की और तीन शूटर्स को पिस्टल और कारतूस समेत धर दबोचा। तीनों शूटर्स की पहचान मनदीप उर्फ मोनू (रोहतक), हरदीप (पंजाब) और सुनील (दिल्ली के शकूरपुर) के रहने वाले हैं।
पुलिस की पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि वे गैंगस्टर काला जठेड़ी के लिए काम करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वारदात को अंजाम हैंडलर के निर्देश पर दिया जाता है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये तीनों रिठाला गांव में किसको निशाना बनाए आए थे और किस तरह की वारदात को अंजाम देने का उन्हें निर्देश दिया गया था।
संबंधित खबरें
दिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
46 mins agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
2 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
3 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
21 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
22 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines