Kailash Gehlot: दिल्ली के मंत्री और आप नेता कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ते हुए इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को एक पत्र भी लिखा है। जिसमें उन्होंने लिखा मुझे लगता है कि आम आदमी पार्टी से अलग होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है और इसलिए मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।
केजरीवाल को लिखा पत्र
दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उस दौरान उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा। जिसमें कैलाश गहलोत ने अपनी बात रखते हुए कहा कि शीशमहल जैसे कई शर्मनाक और अजीब विवाद हैं, जो अब हर किसी के मन में संदेह पैदा कर रहे हैं। सवाल पैदा हो रहे हैं कि क्या हम अभी भी आम आदमी होने में विश्वास करते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि अब यह स्पष्ट है कि दिल्ली की प्रगति नहीं हो सकती है। सरकार अपना ज्यादा समय केंद्र सरकार से लड़ने में बिताती है।
कैलाश गहलोत ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि आम आदमी पार्टी से अलग होने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं बचा है। इसलिए मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।
CM ने मंजूर किया इस्तीफा
AAP सूत्रों के मुताबिक, CM आतिशी ने कैलाश गहलोत का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। कैलाश के खिलाफ ED और इनकम टैक्स के कई मामले चल रहे थे। कैलाश गहलोत पर ED और इनकम टैक्स की कई रेड हो चुकी थी। सूत्रों के अनुसार, उनके पास बीजेपी में जाने के सिवा कोई विकल्प नहीं था। ये बीजेपी का गंदा षड्यंत्र है, बीजेपी दिल्ली चुनाव ED और सीबीआई के बल पर जीतना चाहती है।
नेताओं की प्रतिक्रियाएं
वहीं, दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, वीरेंद्र सचदेवा का कहना है कि कैलाश गेहलोत का पार्टी से इस्तीफा साहसिक कदम है। इससे ये पता चलता है कि अरविन्द केजरीवाल की अपनी ही पार्टी के लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने लगे हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
56 mins agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
1 hr agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
4 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
6 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
18 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
22 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
1 day agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
1 day ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines