Kailash Gahlot ने AAP से इस्तीफा देने की बता दी 'इनसाइड स्टोरी', BJP में शामिल होने पर दिया ये बड़ा बयान

Kailash Gahlot: कैलाश गहलोत ने कहा कि मैंने कभी किसी के दबाव में काम नहीं किया है। मैं साल 2015 में अपना वकालत का पेशा छोड़कर अन्ना आंदोलन से जुड़ा था।

Kailash Gehlot, Arvind Kejriwal, Narendra Modi, BJP, join AAP, resign, inside story

kailash gahlot

Kailash Gahlot: दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत बीजेपी में शामिल होने के बाद ‘आप’ और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमलावर हो गए हैं। उन्होंने सोमवार को मीडिया में बयान देते हुए कहा कि कुछ लोग ये सोच रहे हैं कि मैंने बीजेपी में जाने का फैसला रातोंरात लिया है?  लेकिन मैं ये बता दूं कि ये झूठी कहानी है, जो मीडिया में बनाई जा रही है।

विज्ञापन

कभी किसी के दबाव में आकर कुछ काम नहीं किया

आगे उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि मैंने किसी के दबाव में इस्तीफा नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने प्रवर्तन निदेशालय, सीबीआई या अन्य किसी जांच एजेंसी के दबाव में आप को नहीं छोड़ा है। मैं उन लोगों को बताना चाहता हूं जो मेरे बारे में झूठे बयान दे रहे हैं कि मैंने आज तक किसी के दबाव में आकर कुछ नहीं किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी की साख घट गई है

बता दें इससे पहले कैलाश गहलोत ने अपने इस्तीफे में कहा था कि अब ‘आप’ की राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं दिल्ली के लोगों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता से आगे निकल गई हैं। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के ‘शीशमहल” शराब नीति समेत अन्य विवादों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ ‘शर्मनाक’ विवादों से आम आदमी पार्टी की साख घट रही है।

‘आप’ अब सही है या नहीं?

कैलाश गहलोत ने कहा कि ‘आप’ अब लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने के बजाय केवल अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए लड़ रही है। गहलोत ने केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘शीशमहल’ जैसे कुछ ‘अजीब’ और ‘शर्मनाक’ विवाद ने संदेह होता है कि क्या ‘आप’ अब भी सही हैं?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ