JNU Election Result 2025: कौन हैं JNU छात्रसंघ के नए महासचिव सुनील यादव, जिन्होंने हासिल की बड़ी जीत

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्विविद्यालय (JNU) में छात्रसंघ चुनाव 2025 के वोटों की गिनती अब पूरी हो चुकी है. वहीं, सेंटर पैनल की चारों सीटों पर यूनाइटेड लेफ्ट विंग ने जीत हासिल कर ली है. इस साल के छात्रसंघ चुनावों में लेफ्ट और ABVP के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली.

jnu sunil yadav

JNU Election Result 2025: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्विविद्यालय (JNU) में छात्रसंघ चुनाव 2025 के वोटों की गिनती अब पूरी हो चुकी है. वहीं, सेंटर पैनल की चारों सीटों पर यूनाइटेड लेफ्ट विंग ने जीत हासिल कर ली है. इस साल के छात्रसंघ चुनावों में लेफ्ट और ABVP के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली.

विज्ञापन

कौन हैं लेफ्ट के उम्मीदवार सुनिल यादव? 

विज्ञापन

वहीं, महासचिव पद पर लेफ्ट यूनिटी के उम्मीदवार सुनील यादव ने जीत दर्ज की है. उन्होंने ABVP के राजेश्वर कांत दुबे को हराकर ये पद अपने नाम किया है. सुनील यादव JNU के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज में पीएचडी कर रहे हैं. साछ ही यूनिवर्सिटी की छात्र राजनीति में एक सक्रिय और लोकप्रिय चेहरा माने जाते हैं. वह लंबे समय से छात्र कल्याण, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक भागीदारी से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं. अपने चुनाव अभियान के दौरान सुनील यादव ने विश्वविद्यालय में बेहतर छात्रावास सुविधाओं, सभी छात्रों के लिए समान अवसर और शैक्षणिक संसाधनों को को अपनी प्राथमिकता बताया था. उन्होंने कहा था कि JNU की पहचान उसकी लोकतांत्रिक परंपरा और विविधता में निहित है जिसे मजबूत बनाए रखना ही उनका उद्देश्य है. लेफ्ट यूनिटी की यह जीत JNU में एक बार फिर वामपंथी राजनीति की पकड़ को दिखाती है. 

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ