JNUSU Election Result: JNU छात्र संघ चुनाव में ABVP का सूपड़ा साफ हो गया है और चारों सीटों पर लेफ्ट ने जीत दर्ज की है. अध्यक्ष पद पर अदिति मिश्रा, उपाध्यक्ष के पद पर के. गोपिका, सुनील यादव ने महासचिव के पद और दानिश अली ने संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की है.
कौन हैं JNU छात्र संघ की अध्यक्ष?
अदिति मिश्रा उत्तर प्रदेश के बनारस की रहने वाली हैं, जहां उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की. सितंबर 2017 में बीएचयू में हुए विरोध प्रदर्शनों में, एक स्नातक छात्रा के रूप में कॉमरेड अदिति ने उस आंदोलन में भाग लिया जिसने महिला छात्रावासों में अलोकतांत्रिक कर्फ्यू समय को चुनौती दी. 2018 में अदिति ने पांडिचेरी विश्वविद्यालय में दाखिला लिया.
अदिति मिश्रा वर्तमान में सीसीपीपीटी, एसआईएस में लैंगिक हिंसा और 2012 से उत्तर प्रदेश की महिलाओं द्वारा इसके प्रतिरोध के तरीकों पर पीएचडी शोध कर रही हैं. वह दूसरे साल की छात्रा हैं और AISA प्रतिनिधि के रूप में चुना गया.
अदिति लंबे समय से छात्र राजनीति और महिला अधिकारों में सक्रिय रही हैं. 2017 में उन्होंने BHU में गर्ल्स हॉस्टल कर्फ्यू के खिलाफ आंदोलन में भाग लिया. बाद में उन्होंने पांडिचेरी विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि और CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों में भाग लिया.
लेफ्ट यूनिटी की अदिति मिश्रा 1,937 वोटों के साथ जेएनयूएसयू अध्यक्ष चुनी गईं, उन्होंने एबीवीपी के विकास पटेल को हराया, जिन्हें 1,488 वोट मिले. उपाध्यक्ष पद पर लेफ्ट यूनिटी की के. गोपिका बाबू ने 3,101 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि एबीवीपी की तान्या कुमारी को 1,787 वोटों से करारी हार का सामना करना पड़ा.
इसके साथ ही लेफ्ट यूनिटी के सुनील यादव (2,005 वोट) ने महासचिव पद पर कड़े मुकाबले में मात्र 24 वोटों के अंतर से जीत हासिल की. उन्होंने एबीवीपी के राजेश्वर कांत दुबे को हराया, जिन्हें 1,981 वोट मिले. लेफ्ट यूनिटी के दानिश अली ने एबीवीपी के अनुज दमारा को 2,083 वोटों से हराकर संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की.
संबंधित खबरें
इंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
47 mins agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
3 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
3 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
3 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
3 hrs agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
4 hrs agoCJP प्रदर्शन से सेंट्रल दिल्ली में बढ़ी परेशानी, रोडब्लॉक से यातायात प्रभाव
4 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
7 hrs agoदिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
13 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines