2024-25 के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (JNU) चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। दिल्ली के प्रमुख विश्वविद्यालयों में से एक, जेएनयू में चुनाव प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू होगी। 14 अप्रैल को नामांकन पत्र जारी किए जाएंगे, जबकि 15 अप्रैल को विभिन्न छात्र संगठनों और निर्दलीय उम्मीदवारों की ओर से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया होगी।
वहीं, चुनाव 25 अप्रैल को कराए जाएंगे और 28 अप्रैल को नतीजों की घोषणा की जाएगी। 16 अप्रैल को शाम 4 बजे संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें उम्मीदवारों के बारे में जानकारी दी जाएगी। 17 और 21 अप्रैल को स्कूल स्तर पर आम सभा (GBM) की बैठकें आयोजित की जाएंगी।
23 अप्रैल को प्रेजिडेंशियल डिबेट (अध्यक्षीय बहस) होगी, जिसके बाद 24 अप्रैल को कोई प्रचार नहीं किया जाएगा। मतदान 25 अप्रैल को होगा।
चुनाव से जुड़ी मुख्य तारीखें
15 अप्रैल: नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि
16 अप्रैल: नामांकन वापसी की अंतिम तिथि
23 अप्रैल: प्रेजिडेंशियल डिबेट
25 अप्रैल: मतदान
28 अप्रैल: चुनाव परिणाम की घोषणा
क्यों हुई चुनाव में देरी?
चुनाव इस बार लगभग एक महीने की देरी से हो रहा है। इस कारण छात्रों में असंतोष देखने को मिला। पिछले महीने छात्रों ने जेएनयूएसयू चुनाव की अधिसूचना जारी करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था और डीन ऑफ स्टूडेंट्स ऑफिस पर ताला लगा दिया था।
प्रशासन की ओर से बताया गया कि देरी की वजह लिंगदोह समिति की सिफारिशों के क्रियान्वयन से जुड़ा एक मामला है, जो दिल्ली हाईकोर्ट में लंबित है। इस मामले की सुनवाई 27 मार्च को होनी थी।
पिछला चुनाव परिणाम
पिछले साल जेएनयू छात्र संघ चुनाव में यूनाइटेड लेफ्ट गठबंधन ने चार में से तीन केंद्रीय पैनल पदों पर जीत हासिल की थी। बिरसा अंबेडकर फुले छात्र संघ (BAPSA) ने एक पद पर जीत दर्ज की थी।
अध्यक्ष: धनंजय (यूनाइटेड लेफ्ट)
उपाध्यक्ष: अविजित घोष
महासचिव: प्रियांशी आर्य
संयुक्त सचिव: मो. साजिद
संबंधित खबरें
करोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
17 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
18 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
1 day agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
2 days agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines