Delhi News: JNU में गुरुवार देर शाम दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान दो छात्र गुटों के बीच मारपीट हो गई. जिसके बाद मौके पर हंगामा हो गया. एबीवीपी संगठन के छात्रों का आरोप है कि वामपंथी छात्र संगठनों ने विसर्जन में शामिल छात्रों के साथ मारपीट की है. यह घटना JNU स्थित साबरमती टी प्वाइंट के पास लगभग शाम 7 बजे की बताई जा रही है. JNU में पूरी नवरात्रि शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम आयोजित हुए थे. कार्यक्रम में हजारों की संख्या में बुधवार को स्टूडेंट्स शामिल होकर नवमी के अवसर पर प्रसाद ग्रहण किया था.
यह था विवाद
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में एक बार फिर छात्र गुटों के आपस में भिड़ने का मामला सामने आया है. JNU में गुरुवार को दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान मारपीट हो गई. मारपीट के बाद ABVP की ओर से लेफ्ट गठबंधन के कार्यकर्ताओं पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. इससे पहले भी भी कई बार JNU में छात्र गुटों के बीच झड़प के मामले सामने आ चुकी है. बताया जा रहा है कि JNU में गुरुवार को विजयादशमी पर्व पर ABVP द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था. इस कार्यक्रम में ABVP ने साबरमती ग्रांउड में रावल के पुतले का दहन किया गया. बताया गया है कि रावण के पुतले में दो पूर्व छात्र समेत अन्य 3 की तस्वीर लगी हुई थी.
JNUSU ने जारी किया बयान
इसके बाद जब ABVP कार्यकर्ता दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे थे, तो छात्रों के गुटों के बीच विवाद हो गया. ABVP ने लेफ्ट गठबंधन के कार्यकर्ता पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. वहीं BVP की तरफ से लगाए गए मारपीट के आरोप और 2 पूर्व छात्रों के पुतले जलाने के मामले में लेफ्ट नेतृत्व वाले जेएनयू छात्र संघ (JNUSU) ने बयान जारी किया है. कहा गया है कि ABVP रावण दहन का आयोजन कर रही है, जिसमें JNU के दो पूर्व छात्र को रावण के रूप में चित्रित किया गया है.
संबंधित खबरें
जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
2 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
7 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
8 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
11 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
13 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
14 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines