JNU New Rules: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में छात्रों को धरना देने पर 20,000 रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है। वहीं, कैंपस में हिंसा पर एडमिशन रद्द हो सकता है या फिर 30 हजार का जुर्माना भरना पड़ सकता है। यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से इस संबंध में नए नियमों की जानकारी दी है।
10 पेज के ‘जेएनयू के छात्रों के अनुशासन और उचित आचरण के नियम’ में विभिन्न प्रकार के कृत्यों के लिए दंड और प्रॉक्टोरियल जांच के साथ बयान दर्ज करने की प्रक्रिया का प्रावधान किया गया है। डॉक्यूमेंट के अनुसार, नियम 3 फरवरी को लागू हुए हैं। बता दें कि नए नियम ऐसे वक्त में बनाए गए हैं जब JNU में हाल ही में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर विवाद हुए थे।
कार्यकारी परिषद की ओर से नियमों दी गई मंजूरी
कहा गया है कि नए नियमों को कार्यकारी परिषद की ओर से मंजूर किया गया है जो यूनिवर्सिटी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली निकाय है। नए नियमों को लेकर छात्र संगठनों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के जेएनयू सचिव विकास पटेल ने नए नियमों को ‘तुगलकी’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि पुरानी आचार संहिता पर्याप्त रूप से प्रभावी थी। उन्होंने नए नियमों को वापस लेने की मांग की।
विकास पटेल ने कहा कि जेएनयू के वाइस चांसलर शांतिश्री डी पंडित से उन्होंने बात करना चाहा लेकिन उन्होंने टेक्स्ट और कॉल का जवाब नहीं दिया।
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
2 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
3 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
6 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
8 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
9 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
10 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
11 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
12 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
12 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines