दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (JNUSU) चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। वामपंथी गठबंधन दल ने 4 शीर्ष पदों में से 3 पर कब्जा करके अपना दबदबा बनाए रखा है, जबकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने बड़ी बढ़त हासिल की है। नीतीश कुमार (AISA) अध्यक्ष चुने गए हैं। मनीषा (DSF) ने उपाध्यक्ष पद जीता और मुन्तेहा फातिमा (DSF) ने महासचिव का पद हासिल किया।
ABVP के वैभव मीना ने संयुक्त सचिव का पद जीतकर एक दशक पुराना सूखा खत्म कर दिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय के 16 स्कूलों और संयुक्त केंद्रों के कुल 42 काउंसलर पदों में से 23 पदों जीतकर ऐतिहासिक बदलाव का संकेत दिया है। छात्र संघ चुनाव परिणाम आने के बाद विश्वविद्यालय में देररात जश्न का माहौल रहा।
नए अध्यक्ष की ABVP का चुनौती
वहीं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव जीतने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि हम छात्रों और उनके कल्याण के लिए काम करेंगे। इस कैंपस में लगातार फंड काटा जा रहा है। हम सरकार के खजाने से खींच कर फंड लाएंगे। कैंपस के आधारभूत संरचना को जो बर्बाद किया गया है, उसको बेहतर किया जाएगा। JNU एंट्रेंस एग्जाम के पुराने मॉडल को दोबारा शुरू किया जाएगा।
नीतीश कुमार ने कहा कि यदि ABVP का संयुक्त सचिव (वैभव मीना) जनादेश से एक कदम भी हिलने की कोशिश करता है। यदि वह JNU के खिलाफ एक शब्द भी बोलने की कोशिश करता है तो पूरा पैनल उसके सामने खड़ा होगा। उसको चेतावनी है कि JNU के खिलाफ एक शब्द भी बोलने की कोशिश न करें। JNU के खिलाफ कुछ भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नवनिर्वाचित संयुक्त सचिव वैभव मीना ने कहा कि हमने एक दशक के बाद यह जीत हासिल की है और अगले चुनाव में ABVP सभी 4 सीटें जीतेगी। नवनिर्वाचित महासचिव मुन्तेहा फातिमा ने कहा कि हम छात्रों के अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे।
नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष मनीषा ने कहा कि इस जीत का श्रेय विश्वविद्यालय को जाता है। JNU लाल था और लाल ही रहेगा। हमने हमेशा छात्रों के लिए काम किया और उनकी आवाज उठाई और हम भविष्य में भी यह काम करते रहेंगे।
विभिन्न स्कूलों और केंद्रों में एबीवीपी का प्रदर्शन
- स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज: 5 में से 2 सीटें
- स्कूल ऑफ सोशल साइंस: 5 में से 2 सीटें
- स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी: 2 में से 1 सीट
- स्पेशल सेंटर फॉर मॉलिक्यूलर मेडिसिन: 1 में से 1 सीट
- स्कूल ऑफ कम्प्यूटेशनल एंड इंटीग्रेटिव साइंस: 2 में से 1 सीट
- स्कूल ऑफ कंप्यूटर एंड सिस्टम साइंस: 3 में से 2 सीटें
- स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग: 4 में से 4 सीटें
- स्पेशल सेंटर फॉर नैनोसाइंस: 1 में से 1 सीट
- स्कूल ऑफ संस्कृत एंड इंडिक स्टडीज: 3 में से 3 सीटें
- अमलगमेटेड सेंटर: 2 में से 2 सीटें
- स्कूल ऑफ एनवायरनमेंटल साइंस: 2 में से 1 सीट
- अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप: 1 में से 1 सीट
- स्कूल ऑफ फिजिकल साइंस: 3 में से 2 सीटें
संबंधित खबरें
दिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
13 mins agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
1 hr agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
2 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
2 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
3 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
4 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 hrs agoदोस्त के बर्थडे पर किराए पर ली ऑडी कार, 3 गाड़ियों को ठोका, एक की मौत
8 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
11 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines