---विज्ञापन---

JNU छात्र संघ चुनाव परिणाम घोषित, जानें कौन बना अध्यक्ष और किसे मिली कितनी सीटें?

जवाहर लाल नेहरु यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव संपन्न हो गए हैं और चुनाव परिणाम भी आ गए हैं, जिसमें ABVP ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। वहीं आइसा के नीतीश कुमार अध्यक्ष बने हैं। आइए जानते हैं कि किसे कितनी सीटें मिली हैं?

---विज्ञापन---

दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (JNUSU) चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। वामपंथी गठबंधन दल ने 4 शीर्ष पदों में से 3 पर कब्जा करके अपना दबदबा बनाए रखा है, जबकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने बड़ी बढ़त हासिल की है। ​​नीतीश कुमार (AISA) अध्यक्ष चुने गए हैं। मनीषा (DSF) ने उपाध्यक्ष पद जीता और मुन्तेहा फातिमा (DSF) ने महासचिव का पद हासिल किया।

ABVP के वैभव मीना ने संयुक्त सचिव का पद जीतकर एक दशक पुराना सूखा खत्म कर दिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय के 16 स्कूलों और संयुक्त केंद्रों के कुल 42 काउंसलर पदों में से 23 पदों जीतकर ऐतिहासिक बदलाव का संकेत दिया है। छात्र संघ चुनाव परिणाम आने के बाद विश्वविद्यालय में देररात जश्न का माहौल रहा।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

नए अध्यक्ष की ABVP का चुनौती

वहीं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव जीतने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि हम छात्रों और उनके कल्याण के लिए काम करेंगे। इस कैंपस में लगातार फंड काटा जा रहा है। हम सरकार के खजाने से खींच कर फंड लाएंगे। कैंपस के आधारभूत संरचना को जो बर्बाद किया गया है, उसको बेहतर किया जाएगा। JNU एंट्रेंस एग्जाम के पुराने मॉडल को दोबारा शुरू किया जाएगा।

नीतीश कुमार ने कहा कि यदि ABVP का संयुक्त सचिव (वैभव मीना) जनादेश से एक कदम भी हिलने की कोशिश करता है। यदि वह JNU के खिलाफ एक शब्द भी बोलने की कोशिश करता है तो पूरा पैनल उसके सामने खड़ा होगा। उसको चेतावनी है कि JNU के खिलाफ एक शब्द भी बोलने की कोशिश न करें। JNU के खिलाफ कुछ भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

---विज्ञापन---

नवनिर्वाचित संयुक्त सचिव वैभव मीना ने कहा कि हमने एक दशक के बाद यह जीत हासिल की है और अगले चुनाव में ABVP सभी 4 सीटें जीतेगी। नवनिर्वाचित महासचिव मुन्तेहा फातिमा ने कहा कि हम छात्रों के अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे।

नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष मनीषा ने कहा कि इस जीत का श्रेय विश्वविद्यालय को जाता है। JNU लाल था और लाल ही रहेगा। हमने हमेशा छात्रों के लिए काम किया और उनकी आवाज उठाई और हम भविष्य में भी यह काम करते रहेंगे।

---विज्ञापन---

विभिन्न स्कूलों और केंद्रों में एबीवीपी का प्रदर्शन 

  •  स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज: 5 में से 2 सीटें
  •  स्कूल ऑफ सोशल साइंस: 5 में से 2 सीटें
  • स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी: 2 में से 1 सीट
  • स्पेशल सेंटर फॉर मॉलिक्यूलर मेडिसिन: 1 में से 1 सीट
  • स्कूल ऑफ कम्प्यूटेशनल एंड इंटीग्रेटिव साइंस: 2 में से 1 सीट
  • स्कूल ऑफ कंप्यूटर एंड सिस्टम साइंस: 3 में से 2 सीटें
  •  स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग: 4 में से 4 सीटें
  • स्पेशल सेंटर फॉर नैनोसाइंस: 1 में से 1 सीट
  • स्कूल ऑफ संस्कृत एंड इंडिक स्टडीज: 3 में से 3 सीटें
  • अमलगमेटेड सेंटर: 2 में से 2 सीटें
  •  स्कूल ऑफ एनवायरनमेंटल साइंस: 2 में से 1 सीट
  • अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप: 1 में से 1 सीट
  • स्कूल ऑफ फिजिकल साइंस: 3 में से 2 सीटें

First published on: Apr 28, 2025 07:00 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola