हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में यौन उत्पीड़न मामलों की जांच करेगी क्राइम ब्रांच, 3 महिला पत्रकारों ने लगाए हैं आरोप

दिल्ली पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत मिली है, जिसकी जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है. मामला दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का है और शिकायत 3 महिला पत्रकारों की ओर से दी गई है.

विज्ञापन
जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान यौन शोषण की शिकायत दिल्ली पुलिस को महिला पत्रकारों ने दी थी. Credit- ScreenGrab

दिल्ली में जंतर-मंतर पर 3 अक्टूबर 2026 को विरोध प्रदर्शन के दौरान तैनात पुलिसकर्मियों पर 3 महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं. मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस को दी गई है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए शिकायतों को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है. DCP नेहा यादव ने मीडिया से बात करते हुए मामले को क्राइम ब्रांच को सौंपे जाने की पुष्टि की और कहा कि नई दिल्ली में धारा 163 BNSS लागू होने के बावजूद AISA और अन्य दलों ने 3 अक्टूबर को SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों को मौके से चले जाने की चेतावनी दी गई थी.

दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत दी गई थी

DCP नेहा यादव ने कहा कि चेतावनी दिए जाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने बात नहीं मानी तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया. शाम करीब 6 बजे 3 महिलाओं ने खुद को पत्रकार बताया और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ हिरासत के दौरान अनुचित व्यवहार करने की शिकायत दी. उनकी शिकायतें दर्ज की गई हैं और उनके मेडिकल कराकर शिकायतें क्राइम ब्रांच को भेज दी गई हैं. अब क्राइम ब्रांच तीनों शिकायतकर्ताओं के आरोपों की जांच करेगी और शिकायतकर्ताओं के साथ-साथ संबंधित अन्य लोगों के बयान भी दर्ज करेगी. जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी.

महिला पत्रकारों ने शिकायत में क्या आरोप लगाए?

एक महिला पत्रकार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन को कवर करने के लिए गई थी. कवरेज के दौरान ACP ने यौन उत्पीड़न किया. प्रदर्शनकारियों को पुलिसकर्मी हिरासत में लेने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन महिला प्रदर्शनकारियों के लिए मौके पर महिला पुलिस मौजूद नहीं थी. ACP विवेक भगत से पूछा कि यहां महिला पुलिसकर्मी क्यों नहीं हैं? इस दौरान बात करते हुए उन्होंने यौन उत्पीड़न किया और मुझे पीछे की ओर धक्का मारा. पुलिस का लिखित शिकायत दी है, लेकिन अब तक मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

विज्ञापन

प्रेस काउंसिल और प्रेस क्लब ने जताई नाराजगी

प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) और प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने महिला पत्रकारों के साथ पुलिसकर्मियों के व्यवहार पर नाराजगी जताई है और शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है. जारी बयान में कहा गया कि लोकतांत्रिक देश में इस तरह का रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पुलिस विभाग को यह सुनिश्चित करना होगा कि मीडियाकर्मियों को अपना काम करने की आजादी और पर्याप्त जगह मिले. उनके साथ आक्रामक व्यवहार न किया जाए और न ही उन्हें धमकियां दी जाएं. दिल्ली पुलिस को जंतर-मंतर और आस-पास के इलाके में खुद से इंटरनेट बंद करने का अधिकार भी नहीं है .

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola