हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

जनपथ की CCS बिल्डिंग में आग से हड़कंप, 13 से अधिक फायर टेंडर मौजूद

---विज्ञापन---

Janpath CCS Building fire: दिल्ली के जनपथ स्थित सीसीएस बिल्डिंग में आग लग गई है। सूचना के बाद मौके पर 13 से अधिक फायर टेंडर आग बुझाने में जुटी है। जानकारी के अनुसार फिलहाल मजदूरों को बिल्डिंग से बाहर निकाल लिया गया है। आग इतनी तेज थी कि पूरा आसमान धुआं-धुआं हो गया है। आग की सूचना पर दमकल की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल आग बुझाई जा रही है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

इससे पहले गुरुवार को दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एक घर में गैस सिलेंडर लीक होने के कारण आग लग गई। इस दौरान घर का एक हिस्सा जलकर राख हो गया। डीएफएस अधिकारी योगेंद्र सिंह ने कहा कि सूचना के बाद दमकल की चार गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आग एलपीजी सिलेंडर में लीक होने के कारण लगी। जब हादसा हुआ उस समय महिला घर में खाना बना रही थी।

---विज्ञापन---

महिला ने बताया कि मैंने चूल्हा जलाने के लिए जैसे ही माचिस लगाई तो सिलेंडर में अचानक आग लग गई। मैं जल्दी से बच्चों को लेकर भागी।

खबर अपडेट की जा रही है…

---विज्ञापन---

Sponsored Links by Taboola