दिल्ली में विस्फोट के बाद जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट, हिरासत में लिए 1500 से अधिक लोग

Delhi Blast: दिल्ली के लाल किले के पास हुए घातक कार बम विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई. इस घटना के एक दिन बाद मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया और सभी जिलों में सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं. पढ़िए श्रीनगर से आसिफ सुहाफ की रिपोर्ट.

Delhi blasts, Red Fort, Jammu and Kashmir, NIA, Jammu and Kashmir Police, terrorist, Mata Vaishno Devi, Delhi Police, दिल्ली विस्फोट, लाल किला, जम्मू कश्मीर, एनआईए, जम्मू-कश्मीर पुलिस, आंतकी, माता वैष्णो देवी, दिल्ली पुलिस

Delhi blast

Delhi Blast: दिल्ली के लाल किले के पास हुए घातक कार बम विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई. इस घटना के एक दिन बाद अधिकारियों ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया और सभी जिलों खासकर सीमावर्ती क्षेत्रों और मुख्य शहरी केंद्रों में सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए है. वहीं पिछले कुछ दिनों में पुलिस ने आतंकी समर्थन नेटवर्क पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए कश्मीर भर में लगभग 1500 लोगों को हिरासत में लिया है.

विज्ञापन

माता वैष्णो देवी मंदिर सहित हाइवे पर कड़ी निगरानी

अधिकारियों ने बताया कि कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर सहित राजमार्गों, रेलवे स्टेशनों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक समारोहों में कड़ी निगरानी की जा रही और जांच शुरू कर दी गई है. जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की भी जांच के साथ कड़ी निगरानी रखी जा रही है, जबकि पुलवामा में एसओजी की टीमें सुबह से ही घर-घर में जाकर तलाशी ले रही हैं. उत्तरी कश्मीर में पुलिस ने हंदवाड़ा, कलमाबाद, क्रालगुंड और विलगाम में तलाशी और सत्यापन के अभियान को तेज कर दिया है. किसी भी सुरक्षा उल्लंघन को रोकने के लिए संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त जांच चौकियां भी स्थापित की गई हैं.

विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों में लगभग 1500 लोगों को लिया हिरासत में

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों में पुलिस ने आतंकी समर्थन नेटवर्क पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई कर रही है और लगभग 1500 लोगों को हिरासत में लिया है. इस अभियान के तहत पुलिस सीमा पार से सक्रिय आतंकवादियों के संदिग्ध सक्रिय कार्यकर्ताओं, समर्थकों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है. आतंकवाद को मदद पहुंचाने वाले संचार और रसद श्रृंखलाओं को ध्वस्त करने के प्रयासों में डिजिटल उपकरणों और सिम कार्ड विक्रेताओं पर भी तलाशी अभियान चलाया गया है.

विज्ञापन

कई संदिग्धों से चल रही पूछताछ

इस बीच, लाल किले पर हुए हमले के तार कश्मीर से जुड़े होने के संकेत मिलने पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुलवामा, अनंतनाग और श्रीनगर में संयुक्त रूप से छापेमारी शुरू कर दी है. कई संदिग्धों से पूछताछ चल रही है. जिनमें डॉ. सज्जाद अहमद मल्ला और डॉ. उमर मोहम्मद के रिश्तेदार भी शामिल हैं. सुरक्षा एजेंसियों ने कहा है कि पूरे क्षेत्र में किसी भी आतंकवादी गतिविधि या जवाबी कार्रवाई के प्रयासों को रोकने के लिए आने वाले दिनों में व्यापक अलर्ट और अभियान जारी रहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ