राहुल प्रकाश सिंह, दिल्ली
Jahangirpuri Kali Mata Temple stone pelting case: जहांगीरपुरी के काली माता मंदिर पर पत्थरबाजी के वायरल वीडियो का सच सामने आ गया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस केस की तफ्तीश कर रही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर मंदिर के अंदर और बाहर पथराव करने की बात सामने आई थी। सोशल मीडिया पर ये बात जमकर वायरल हो रही थी।
लेकिन जब न्यूज 24 मौके पर पहुंचा तो सच उजागर हुआ। जानकारी के अनुसार इलाके के दो गुटों में झगड़ा हुआ था। दोनों गुट में नाबालिग लड़के शामिल थे। दोनों एक-दूसरे पर पत्थराव करने लगे। इस दौरान एक गुट मंदिर परिसर के अंदर पहुंच गया और दूसरा उसके बाउंड्री के बाहर था। दोनों तरफ से हुए हमले में ही पत्थर मंदिर परिसर में एकत्रित हुए थे।
ये भी पढ़ें: Delhi में DTC बस ने कांस्टेबल समेत 2 को कुचला, गश्त पर तैनात था पुलिसवाला
शरारती तत्वों ने सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया
पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया का संज्ञान लेते हुए जांच में पाया गया है कि इस घटना को कुछ शरारती तत्वों ने सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया और मीडिया में गलत तरीके से प्रस्तुत किया था। पुलिस के अनुसार इलाके के दो पक्षों में मामूली बात पर झगड़ा था। फिलहाल एहतियात मंदिर परिसर में पुलिस तैनात है। इलाके में सभी समुदाय के लोगों के साथ बैठक की गई है।
पुलिस ने इलाके में किया पैदल मार्च
पुलिस के अनुसार मौके पर स्थित कंट्रोल में है। इलाके में शांती बहाल रखने के लिए पुलिस टीम ने मंदिर के आसपास कुछ मीटर के दायरे में पैदल मार्च किया। पुलिस की साइबर टीम इंटरनेट पर मंदिर परिसर और सांप्रदायिक तनाव की अफवाह फैलाने वालों की पहचान करने में जुटी है। दिल्ली पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों से सतर्क रहने की अपील की है।
ये भी पढ़ें: गरीबों के बच्चों का विदेश में पढ़ने का सपना होगा पूरा, दिल्ली के 30 बच्चे फ्रेंच पढ़ने पहुंचे पेरिस
संबंधित खबरें
'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
1 hr agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
2 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
3 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
3 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
4 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
4 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
5 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
8 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines