Jahangirpuri lady shot by minor (विमल कौशिक) : दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक नाबालिग ने अपने साथियों संग मिलकर महिला की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस के अनुसार नाबालिग महिला की बेटी से प्यार करता था। बताया जा रहा है कि वह कई बार उससे इस बात का इजहार भी कर चुका था। लेकिन वह इस रिश्ते के खिलाफ थी।
महिला ने जताया था विरोध
महिला ने कई बार नाबालिग को अपनी बेटी से दूर रहने की चेतावनी दी थी। लेकिन वह उसका पीछा करता था और उससे बात करना और साथ रहना चाहता था। पुलिस के अनुसार नाबालिग पीड़िता के घर के पास ही रहता है। शुक्रवार को उसने महिला के घर में घुसकर उसे गोली मारी है। पीड़िता की पहचान सरिता के रूप में हुई है। गोली की आवाज और महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
वारदात में नाबालिग के दोस्त भी शामिल
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद से नाबालिग फरार है। बताया जा रहा है कि इस हमले में नाबालिग के कुछ दोस्त भी शामिल हैं। पुलिस सभी हमलावरों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार नाबालिग के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। महिला के परिजनों के बयान भी लिए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है।
तमंचा कहां से लाया?
पुलिस के अनुसार नाबालिग वारदात में यूज किया गया तमंचा कहां से लाया? उसे यह किसने दिया इस बात का पता लगाया जा रहा है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। फिलहाल मौके पर पुलिबल तैनात किए गए हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की रिकॉडिंग खंगाली जा रही है। मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
41 mins agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
59 mins agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
18 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
18 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
23 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 day agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines