जज के घर नकदी का मामला, उपराष्ट्रपति ने की नड्डा और खड़गे के साथ बैठक

जगदीप धनकड़ ने कहा कि विपक्ष के नेता की ओर से एक बहुत विचारशील सुझाव सामने आया कि संसदीय परंपराओं के अनुरूप जस्टिस यशवंत वर्मा के विषय पर सदन के फ्लोर लीडर्स के साथ चर्चा की जानी चाहिए।

जगदीप धनकड़

दिल्ली हाई कोर्ट के जज के घर कथित नकदी मिलने के मामले पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने चिंता जताई है। आज उन्होंने राज्यसभा के सदन के नेता जे.पी. नड्डा और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ इस मुद्दे पर एक बैठक की ।

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सदन के नेता जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद कहा, हमने उस मुद्दे पर सार्थक चर्चा की, जो वर्तमान में न्यायपालिका को चिंतित कर रहा है।

मुख्य न्यायाधीश ने पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ जानकारी सार्वजनिक डोमेन में रखी 

उपराष्ट्रपति ने आगे कहा कि यह स्वतंत्रता के बाद पहली बार हुआ है कि किसी मुख्य न्यायाधीश ने पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ अपने पास मौजूद सभी जानकारियों को सार्वजनिक डोमेन में रखा और न्यायालय के पास कुछ भी गोपनीय नहीं रखा है।

राज्यसभा के फ्लोर लीडर्स किए जाएंगे आमंत्रित

जगदीप धनकड़ ने कहा कि विपक्ष के नेता खड़गे की ओर से सुझाव सामने आया कि संसदीय परंपराओं के अनुरूप इस विषय पर सदन के फ्लोर लीडर्स के साथ चर्चा की जानी चाहिए। इस सुझाव को हम तीनों की पूरी सहमति प्राप्त हुई है। इसलिए एक बैठक बुलाई जाएगी जिसमें मैं राज्यसभा के फ्लोर लीडर्स को आमंत्रित करूंगा, ताकि इस मुद्दे पर आगे निर्णय लिया जा सके।

इलाहाबाद हाई कोर्ट के वकीलों ने किया हड़ताल का एलान 

वहीं, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस यशवंत वर्मा पर कार्रवाई करते हुए उन्हें इलाहाबाद हाई कोर्ट भेज दिया है। जबकि इलाहाबाद बार एसोसिएशन उनके खिलाफ महाअभियोग चलाने की मांग कर रही है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के वकीलों ने यशवंत वर्मा के ट्रांसफर के विरोध में कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ