Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दिल्ली

IPL 2025 के बीच SRH और GT के मैच में सट्टेबाजी, दिल्ली पुलिस ने 6 आरोपी पकड़े

आईपीएल 2025 के बीच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने क्रिकेट सट्टाबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। ये सभी लोग हैदराबाद और गुजरात के बीच खेले गए मुकाबले में सट्टा लगा रहे थे और फिर सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Author
Written By: Rahul Prakash Updated: Apr 8, 2025 15:21
Betting racket in delhi
Betting racket in delhi

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आईपीएल क्रिकेट मैचों पर चल रहे एक अवैध सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। क्राइम ब्रांच की आईएसी टीम ने छापेमारी कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की पहचान विजय (35 वर्ष, निवासी पहाड़गंज), मोहित (29 वर्ष, निवासी पहाड़गंज), कुशाग्र (30 वर्ष, निवासी पहाड़गंज), गगन (26 वर्ष, निवासी करोल बाग), भरत (35 वर्ष, निवासी पहाड़गंज) और पुलकित (30 वर्ष, निवासी करोल बाग) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, एक टैबलेट, पांच मोबाइल फोन और सट्टेबाजी के रिकॉर्ड वाली नोटबुक बरामद की हैं। इसके अलावा, 10 निजी मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि पहाड़गंज इलाके में एक संगठित क्रिकेट सट्टेबाजी सिंडिकेट चल रहा है।

---विज्ञापन---

ग्रुप टी-20 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैचों पर अवैध सट्टेबाजी कर रहा है। सूचना के आधार पर, एक टीम ने लक्ष्मी नारायण स्ट्रीट, पहाड़गंज में छापा मारा। छापेमारी के दौरान, छह लोगों को लाइव क्रिकेट मैच पर लैपटॉप और मोबाइल फोन का उपयोग करके सट्टेबाजी करते हुए पाया गया।

आरोपियों से पूछताछ में खुलासा

पूछताछ में पता चला कि आरोपी ऑफलाइन मोड में सट्टेबाजी का संचालन कर रहे थे। वे “बेटिंग असिस्टेंट आई-बुक” नामक एक ऐप और नोटपैड का उपयोग करके सट्टेबाजों की एंट्री करते थे। सट्टेबाज फोन करके उपलब्ध दरों (“भाव”) के अनुसार लाइव मैचों पर अपनी भविष्यवाणी वाली बेट लगाते थे। आरोपी विजय इस अवैध सट्टेबाजी रैकेट का मास्टरमाइंड है, जो सभी गतिविधियों का प्रबंधन कर रहा था। मोहित, जिसके परिसर में छापा मारा गया, इस अवैध धंधे में विजय के साथ मिलकर पैसा कमा रहा था और लाभ का 20% हिस्सा ले रहा था। कुशाग्र सैलरी पर विजय की ओर से भुगतान जमा करने और बांटने का काम करता था। गगन, जिसका कश्मीरी गेट में ऑटो स्पेयर पार्ट्स का छोटा सा व्यवसाय है, वह भी पैसा कमाने के लिए विजय के साथ जुड़ गया था। भरत और पुलकित सैलरी पर सट्टेबाजों से कॉल रिसीव करने का काम करते थे।

---विज्ञापन---

ये भी पढे़ं-  दिल्ली AIIMS में 2 लाख रुपये सैलरी वाली 199 जॉब्स, नोटिफिकेशन जारी; जानें आवेदन करने का प्रोसेस?

First published on: Apr 08, 2025 03:21 PM

संबंधित खबरें