International Arms Racket: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तान ISI से जुड़े बड़े इंटरनेशनल आर्म्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. यह गिरोह पाकिस्तान के रास्ते तुर्की और चीन में बने हाई एंड पिस्टल भारत में सप्लाई कर रहा था. पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनसे 10 विदेशी पिस्टल और 92 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. यह हथियार दिल्ली और आस-पास के राज्यों में बदमाशों और गैंगस्टरों तक सप्लाई किए जाने थे.
पाकिस्तान ISI से जुड़ा तस्करों का कनेक्शन
हथियारों की तस्करी का पूरा नेटवर्क पाकिस्तान ISI से जुड़े लोगों के इशारे पर काम कर रहा था. पहले हथियार पाकिस्तान पहुंचाए जाते थे और फिर वहां से तस्करी करके भारत की सीमा में लाए जाते थे. पुलिस अब यह पता लगाने में लगी है कि गिरोह कितने हथियार भारत में बेच चुका हैं और किन-किन गैंगस्टरों तक असलहे पहुंचे है? जांच एजेंसियां मोबाइल, बैंक डिटेल और सोशल मीडिया की मदद से गिरोह के बाकी सदस्यों तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं.
दिल्ली के रोहिणी में छिपे हुए थे चारों तस्कर
दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच का मुखबिरों से गिरोह के बारे में इनपुट मिला था. मुखबिरों ने बताया कि हथियार गिरोह के तस्कर दिल्ली में हथियारों की सप्लाई देने आए हैं और रोहिणी में छिपे हुए हैं. एक्शन लेते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने रोहिणी में छापेमारी की और चारों तस्करों को दबोच लिया. उनकी निशानदेही पर ही विदेशी हथियार बरामद किए. पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे पाकिस्तान से पंजाब के रास्ते भारत में आए थे.
हथियारों की सप्लाई लॉरेंस बिश्नोई, बंबीहा, गोगी और हिमांशु भाऊ गैंग को देनी थी. चारों पंजाब और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं.
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
11 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
12 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
14 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
14 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
14 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
15 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
15 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
16 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
16 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines