Lajpat Nagar SHO: नई दिल्ली के लाजपत नगर से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। आरोप है कि लाजपत नगर थाने में तैनात एसएचओ सत्या प्रकाश बदसलूकी और गाली-गलौच करने की हरकतों की वजह से चर्चा में बने रहते है। ताजा मामले में थाने में मौजूद इंस्पेक्टर एसएचओ का किसी वजह से फोन नहीं उठा पाया। इस पर एसएचओ ने इंस्पेक्टर की थाने में अनुपस्थिती लगवा दी। आरोप है कि जब इंस्पेक्टर ने एसएचओ से इसकी वजह पूछी, तो एसएचओ इंस्पेक्टर के साथ गाली-गलौच करते हुए बदसलूकी करने लगा।
आरोप है कि एसएचओ की हर दिन की हरकतों से परेशान होकर इंस्पेक्टर ने मामले में डीडी एंट्री दर्ज कर जिला पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। खबर लिखे जाने तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। लाजपत नगर थाने में तैनात इंस्पेक्टर रणबीर सिंह को 23 सितंबर को कई मामलों में साकेत कोर्ट में पेश होना था, इस वजह से इंस्पेक्टर रणबीर सिंह 22 सितंबर की रात थाने में ही रुक गये थे। 23 सिंतबर को वे कोर्ट में पेश होने के लिए तैयार हो रहे थे, वॉशरूम गए थे। उनका मोबाइल रूम में रखा था। इसी दौरान लाजपत नगर एसएचओ सत्या प्रकाश और ड्यूटी ऑफिसर ने उन्हें कॉल की। लेकिन इंस्पेक्टर दोनों ही फोन नहीं उठा पायें।
इंस्पेक्टर के साथ की बदसलूकी
इंस्पेक्टर के फोन न उठाने की वजह से एसएचओ नाराज हो गए और अकेले ही कोर्ट चले गए। वॉशरूम से बाहर आने के बाद इंस्पेक्टर ने एसएचओ को फोन किया। लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। जिसके बाद इंस्पेक्टर ने एसएचओ के बारें में पूछने के लिए एएसआई दुष्यंत को फोन किया, जिसने बताया कि एसएचओ ने आदेश दिया है, कि आपकी अनुपस्थिती लगाई जाए। जब इंस्पेक्टर ने अनुपस्थिती का कारण पूछा, लेकिन इंस्पेक्टर को कुछ नही बताया गया, इसके बाद इंस्पेक्टर साकेत कोर्ट पहुंचे और उन्होंने एसएचओ से अनुपस्थिती लगाने का कारण पूछा। गुस्सें में एसएचओ कोर्ट में चिल्लाने लगे और इंक्पेक्टर के साथ बदसलूकी करने लगे। उन्होंने कहा कि मै थाने के बॉस हूं। मै कुछ भी कर सकता हूं। एसएचओ की बदसलूकी के बाद इंस्पेक्टर ने एसएचओ की शिकायत दी। जिस पर डीडी एंट्री दर्ज की गई।
अक्सर विवादों में रहते हैं एसएचओ
आरोप है कि लाजपत नगर एसएचओ सत्या प्रकाश अपने व्यवहार की वजह से अक्सर विवादों में रहते है। आरोप है कि बदसलूकी और गाली- गलौच करना आदत में शामिल है। कुछ दिन पहले उन्होनें थाने में बुलाए गए एक शख्स के साथ बदसलूकी करके हुए जमकर पिटाई की थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। थाने में मौजूद एक हेडकांस्टेबल ने उन्हें ऐसा करने से रोका, तो एसएचओ ने उसके साथ भी बदसलूकी और गाली-गलौच की। वीडियो वायरल होने के बाद एसएचओ के खिलाफ जांच बैठाई गई थी। जबकि हेडकांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया।
संबंधित खबरें
'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
12 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
13 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
15 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
15 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
15 hrs agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
17 hrs ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
19 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines