हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ऑस्ट्रेलिया में महिला की हत्या के आरोपी को दिल्ली पुलिस ने दबोचा, 10 लाख डॉलर का था इनाम

विज्ञापन

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में एक ऑस्ट्रेलियाई महिला की हत्या के आरोपी राजविंदर सिंह को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अक्टूबर 2018 में वारदात को अंजाम दिया था। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने आरोपी के सिर पर 10 लाख डॉलर (करीब 531 लाख रुपये) का इनाम रखा था।

जानकारी के मुताबिक, सीबीआई, इंटरपोल और एक विशेष सेल के साथ चलाए गए संयुक्त अभियान में खुफिया सूचनाओं की मदद से आरोपी को पकड़ा गया है। आरोपी ने क्वींसलैंड के एक समुद्र तट पर 24 साल की महिला की कथित रूप से हत्या करने के दो दिन बाद भारत भाग गया था।

और पढ़िए –  Pakistan: इमरान खान का बड़ा ऐलान, पीटीआई के सदस्य सभी विधानसभाओं से देंगे इस्तीफा

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 21 अक्टूबर 2018 को ऑस्ट्रेलिया महिला टोयाह कोर्डिंगली क्वींसलैंड के वांगेटी बीच पर अपने कुत्ते को टहला रही थी, तभी उसकी हत्या की गई थी। मामले में मुख्य संदिग्ध राजविंदर सिंह ने वारदात के दो दिन बाद अपनी नौकरी, पत्नी और तीन बच्चों को छोड़कर ऑस्ट्रेलिया से भाग गया था।

और पढ़िए –  FIFA World Cup 2022: कतर में फैन विलेज के पास लगी भीषण आग, मशक्कत के बाद पाया काबू

विज्ञापन

तीन हफ्ते पहले की गई थी इनाम की घोषणा

तीन हफ्ते पहले क्वींसलैंड पुलिस ने राजविंदर सिंह के बारे में किसी भी जानकारी के लिए 10 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलरके इनाम की घोषणा की। ये क्वींसलैंड पुलिस की ओर से किसी अपराधी के लिए घोषित की गई अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि है।

बताया जा रहा है कि आरोपी राजविंदर सिंह मेडिकल फील्ड से जुड़ा हुआ है। राजविंदर इनफिसल टाउन में रहता था, जहां उन्होंने नर्सिंग सहायक के रूप में काम किया। वो मूल रूप से पंजाब के बुट्टर कलां का रहने वाला है। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने मार्च 2021 में भारत से राजविंदर सिंह को प्रत्यर्पित करने का अनुरोध किया था। इस साल नवंबर में अनुरोध को मंजूरी दे दी गई थी।

विज्ञापन

और पढ़िए –  दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola