वायुसेना का सूर्या पाकिस्तान और चीन पर भारी, हवा में ही मार गिराएगा दुश्मनों का स्टील्थ फाइटर जेट
Author: Pawan Mishra
May 28, 2025 06:01 PM IST
जब दुश्मन प्लान बनाता है तो भारत उससे पहले ही उसका तोड़ निकाल लेता है। चीन तो अभी पाकिस्तान को स्टीलथ फाइटर देने की प्लानिंग में ही लगा हुआ था,लेकिन उससे पहले ही भारत ने इन दो दुश्मन देशों का इलाज कर दिया है। दरअसल, भारत ने सूर्या रडार बनाकर तैयार किया है। सूर्या रडार पूरी तरह से स्वदेशी तरीके से बनाया गया है।
दुश्मन के टारगेट को हवा में मार गिराने की छमता
जानकारी के मुताबिक सूर्या रडार (Anti-Stealth Radar) पहली बार भारत में बना ऐसा स्वदेशी रडार है, जो F-22, F-35 जैसे स्टील्थ फाइटर जेट्स को भी हवा में पकड़ सकता है। J-20, J-35 जैसे चाइनीज प्लेन भी इसके सामने बौने साबित हो जाएंगे। बताया जाता है कि इसकी छह यूनिट तैयार हो चुकी है। इसे पूरी तरह से आत्मनिर्भर भारत के तहत बनाया गया है। न्यूज 24 को मिली जानकारी के मुताबिक सूर्या रडार एक मोबाइल, सॉलिड-स्टेट 3डी रडार सिस्टम है जिसे स्टील्थ एयरक्राफ्ट और कम दूरी के टारगेट को हवा में मार गिराने के लिए बनाया गया है। यह वीएचएफ बैंड में संचालित होता है, जो इसे उन लक्ष्यों का पता लगाने की अनुमति देता है जो आम तौर पर दूसरे रडारों से बच कर निकल जाते है।
दुश्मन की लक्ष्य सीमा को कर सकता है ट्रैक
यह 2 वर्ग मीटर के रडार क्रॉस-सेक्शन वाले लक्ष्य के लिए 360 किलोमीटर की पहचान को भी पकड़ सकता है। इसके अलावा दुश्मन के लक्ष्य की सीमा को आसानी से ट्रेक कर सकता है और ट्रेकिग के बाद स्टेयरिंग मोड पर भी भारतीय सेना को अर्लट कर सकता है। न्यूज 24 को जानकारी देते हुुए रक्षा मंत्रालय के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान को स्टील्थ जेट दिए जाने की खबरों के बीच रडार की तैनाती की तैयारी भी चल रही है।
पूरी दुनिया ने देखी सूर्या की ताकत
ऑपरेशन सिंदूर के बाद सूर्या रडार की डिलीवरी में और तेजी आई है। सूर्या रडार सिर्फ सामने से ही नहीं बल्कि अगर दुश्मन घात लगाकर बैठा है तो उसे में निशाने पर लेकर वार कर सकता है। इतना ही नहीं खतरों की चेतावनी यह सैनिकों को पहले ही दे सकने की क्षमता रखता है। वहीं सूर्या रडार का पहला लुक एयरो इंडिया 2025 में दिखाया गया था और इस प्रदर्शनी के जरिए पूरी दुनिया को अपनी ताकत से रुबरु कराया था।