India Pakistan War Situation: दिल्ली एयरपोर्ट ने सभी पैसेंजर्स के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। दोनों देशों के बीच भले ही सीजफायर हो गया है, लेकिन भारत सरकार ने जो ज्यादातर गाइडलाइंस जारी की थीं, वो अभी भी लागू ही रहेंगी। दिल्ली एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नई गाइडलाइंस जारी की हैं, जिसमें कहा गया कि ‘फ्लाइट के समय में बदलाव होने की वजह से यात्रियों को थोड़ा ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है। अपनी फ्लाइट से जुड़ी सारी जानकारी आधिकारिक जगहों पर देखें। साथ ही किसी भी तरह की फेक खबरों पर विश्वास न करने की सलाह भी दी गई है। दिल्ली एयरपोर्ट से जुड़े सभी अपडेट्स यहां देखें।
एडवाइजरी में क्या है?
दिल्ली एयरपोर्ट ने जो एडवाइजरी जारी की है, उसमें बताया गया कि ‘परिचालन सुचारू रूप से जारी है। हालांकि, हवाई क्षेत्र की बदलती गतिशीलता और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के जो भी सुरक्षा प्रोटोकॉल हैं, उन्हें देखते हुए उड़ान के शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है। साथ ही इस दौरान सुरक्षा कर्मियों का पूरा सहयोग करें, इसमें सामान्य से ज्यादा समय लग सकता है। यात्रियों को को सलाह दी गई कि ‘अपनी संबंधित एयरलाइन के संचार चैनलों के जरिए अपडेट रहें।’
केबिन और चेक-इन बैगेज के लिए दिशानिर्देश
केबिन और चेक-इन बैगेज के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिसमें कहा गया है कि समय से पहले पहुंचें। एयरलाइन या आधिकारिक दिल्ली एयरपोर्ट की वेबसाइट से ही फ्लाइट्स की स्थिति की जानकारी लें। किसी भी तरह की फेक खबरों से दूर रहें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और संबंधित विमानन अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि ‘उत्तरी और पश्चिमी भारत में कुल 32 एयरपोर्ट्स को अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला लिया गया है।
ये भी पढ़ें: ‘पाकितान ने उठाया मूर्खतापूर्ण कदम’, पहलगाम आतंकी हमले पर बोले पूर्व भारतीय राजदूत
संबंधित खबरें
दिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
4 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
16 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
17 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
19 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
19 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
19 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
20 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
20 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
21 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines