India International Trade Fair 2024: दिल्ली के प्रगति मैदान में 14 से 27 नवंबर तक इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर लगने जा रहा है। इस वजह से प्रगति मैदान और उसके आसपास के मार्ग बाधित रहेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को कुछ मार्गों से परहेज करने की सलाह दी है। वहीं, व्यस्त समय में जरूरत पड़ने पर कुछ प्रमुख मार्गों को डायवर्ट किया गया है।
बता दें ट्रेड फेयर का समय सुबह 9.30 बजे से शाम 7.30 बजे तक का है। पुलिस ने प्रगति मैदान के आसपास मार्गों पर सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक परहेज करने की सलाह दी है। ट्रेड फेयर में रोजाना करीब 60000 लोगों और वीकेंड और छुट्टी वाले दिन करीब 1.5 लाख लोगों के आने का अनुमान है। आइए आपको बताते हैं कौन-कौन से मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।
ये भी पढ़ें: Delhi Police का आधी रात को 6 गैंगस्टरों के ठिकाने पर छापा, गुर्गों के खिलाफ कार्रवाई से हड़कंप
ये मार्ग रहेंगे बंद, न करें अवैध पार्किंग
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार प्रगति मैदान के आसपास ट्रैफिक जाम न लगे इसके लिए मथुरा रोड और भैरों मार्ग पर किसी भी वाहन को रुकने या पार्क करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा शेरशाह रोड, पुराना किला रोड, भगवान दास रोड और तिलक मार्ग पर आने वालों के किसी भी वाहन को पार्क करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वाहन चालक इन मार्गों का करें परहेज
पुलिस के अनुसार लोगों से अपील है कि ट्रेड फेयर देखने आने के लिए मेट्रो और सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग करें। निजी वाहन चालक प्रगति मैदान के आसपास भैरों मार्ग, पुराना किला रोड, शेरशाह रोड, मथुरा रोड और सुब्रमण्यम भारती मार्ग क्रॉसिंग से आवाजाही करने से बचें। बता दें सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को छोड़कर राजधानी के सभी मेट्रो स्टेशनों पर ट्रेड फेयर के टिकट मिलेंगे।
ऐसे पहुंचे ट्रेड फेयर
दिल्ली मेट्रो से आने वाले लोग सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर उतर सकते हैं और गेट नंबर 10 से आईटीपीओ में प्रवेश कर सकते हैं। इसके अलावा गेट 6 और 4 से भी शटल सेवा का यूज कर सकते हैं। इसके अलावा लोग मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर भी उतर सकते हैं और पैदल ट्रेड फेयर जा सकते हैं। बता दें दिल्ली या एनसीआर से यात्रा करने के लिए डीटीसी बसों का उपयोग करने वाले लोग मथुरा रोड और भैरों मार्ग पर स्थित बस स्टॉप पर उतरकर मेला देखने जा सकते हैं।
पुलिस मैराथन के चलते ये मार्ग रहेंगे डायवर्ट
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार 14 नवंबर को सुबह 5.30 बजे जेएलएन स्टेडियम से 73वीं अखिल भारतीय पुलिस एथलेटिक्स क्लस्टर मैराथन 2024-2025 शुरू होगी। जिसके चलते मेहरचंद मार्केट सिग्नल, कोटला रेड लाइट और एंड्रयूज गंज फ्लाईओवर से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। मैराथन रूट के आसपास ट्रैफिक बाधित रहेगा।
ये भी पढ़ें: Delhi Air Pollution: भीषण कोहरे से 7 फ्लाइट डायवर्ट, वायु प्रदूषण से बिगड़े हालात, 10 इलाकों में सांस लेना दूभर
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
6 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
15 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
15 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
15 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
17 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
18 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
21 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
21 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
21 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines