हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी महाबल मिश्रा ने कहा-लाेगों की समस्याओं का उचित रोडमैप से करेंगे समाधान

पश्चिमी दिल्ली लोकसभा इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी और पूर्व सांसद महाबल ने तिलक नगर आरडब्ल्यूए के साथ की बैठक। साथ ही सांसद बनाने पर क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान का दिलाया भरोसा।

विज्ञापन
arvind kejriwal with mahabal mishra

India Alliance candidate Mahabal Mishra : पश्चिमी दिल्ली लोकसभा इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी और पूर्व सांसद महाबल मिश्रा और तिलक नगर विधानसभा के विधायक जरनैल सिंह ने तिलक नगर आयोजित रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की मीटिंग में भाग लिया। महाबल मिश्रा ने कहा कि उनकी जीत निश्चित है। पूरे क्षेत्र के लोग काम करने वाला सांसद चुनने का मन बना चुके हैं। तिलक नगर में आयोजित रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की मीटिंग में उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि वे उनकी समस्याओं का उचित रोड मैप और अन्य उपायों के माध्यम से समाधान अवश्य करेंगे। इस दौरान क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान का भरोसा दिलाया।

क्षेत्र का विकास करने के लिए रोडमैप प्रस्तुत करेंगे

मीटिंग में पश्चिमी दिल्ली लोकसभा इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी और पूर्व सांसद महाबल मिश्रा और तिलक नगर विधानसभा के विधायक जरनैल सिंह ने भाग लिया। उन्हाेंने यह भी घोषणा की कि वह चुनाव जीतने के तुरंत बाद सभी विधानसभाओं की आरडब्ल्यूए के साथ मीटिंग करेंगे और क्षेत्र का विकास करने के लिए रोडमैप प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान क्षेत्र के लोगों काे भरोसा दिया कि सभी आरडब्ल्यूए की वर्तमान और भविष्य की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें