हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्यों बना INDIA गठबंधन? दिल्ली चुनाव के बीच कांग्रेस नेता की आई प्रतिक्रिया

Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गया है, जहां आप और कांग्रेस दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने बताया कि इंडिया गठबंधन क्यों बना था?

विज्ञापन
TS Singh Deo (ANI)

Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। इंडिया गठबंधन के घटक दल इस चुनाव में आमने-सामने हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि इससे पहले दोनों पार्टियों ने साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंह देव ने इंडिया गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया।

कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव ने कहा कि जब इंडिया गठबंधन बना था, उसका लक्ष्य 2024 का लोकसभा चुनाव था। साथ में यह भी प्रयास था कि राज्यों में जितना तालमेल हो सके, उसे बनाएंगे। अगर आम आदमी पार्टी की बात है तो पंजाब में कांग्रेस-आप आमने-सामने थी। लोकसभा चुनाव में दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग हुई थी। कहीं गठबंधन हुआ तो कहीं नहीं। पश्चिम बंगाल में टीएमसी के साथ बात नहीं बनी थी।

यह भी पढ़ें : मुख्य चुनाव आयुक्त से मिले अरविंद केजरीवाल, क्यों की प्रवेश वर्मा के घर रेड की अपील?

विज्ञापन

एक इकाई में नहीं बंधा इंडिया गठबंधन : टीएस सिंह देव 

उन्होंने आगे कहा कि इंडिया गठबंधन अभी उस ढांचे में नहीं बंधा है, जिसे कह सकते हैं कि एक इकाई है। देश के सामने जो राजनीतिक, सामाजिक चुनौतियां हैं, उससे निपटने के लिए इंडिया गठबंधन के घटक दल एक मंच पर हैं, उसमें कोई बदलाव नहीं है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : ‘केंद्र सरकार ने फिर मेरा सामान सरकारी आवास से बाहर निकाल फेंका’, सीएम आतिशी का बड़ा आरोप

जानें क्या बोले अरविंद केजरीवाल?

विज्ञापन

दिल्ली चुनाव में आप और कांग्रेस अलग-अलग राह पर चल रही है। इंडिया गठबंधन की सहयोगी पार्टी टीएमसी, सपा और शिवसेना (UBT) ने आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन दिया है। इस बीच अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली चुनाव आप और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला होगा, न कि इंडिया गठबंधन का चुनाव। उन्होंने उन पार्टियों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया, जिन्होंने आप का समर्थन किया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola