देश के विपक्षी संगठन INDIA की पहली कॉर्डिनेशन कमेटी से पहले अभिषेक बनर्जी के खिलाफ ED की कार्रवाई पर कपिल सिब्बल ने सवाल उठाए हैं। TMC नेता और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी इंडिया अलायंस की को-ऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्य हैं। उनके लिए मीटिंग में उपस्थित रहना अनिवार्य था, लेकिन मीटिंग से ठीक पहले ED ने उन्हें समन जारी करके दफ्तर में पेश होने केा कहा। ईडी ने कथित स्कूल नौकरी घोटाले के सिलसिले में यह कार्रवाई की।
यह भी पढ़ें: संसद के स्पेशल सेशन के एजेंडे का खुलासा; पेश होंगे ये 4 विधेयक; कांग्रेस बोली- हम डटकर विरोध करेंगे
कार्रवाई को राजनीतिक साजिश करार दिया
इस कार्रवाई का विरोध जताते हुए कपिल सिब्बल ने कहा कि यह राजनीतिक साजिश है। असल में पूरी तरह से राजनीतिक है, क्योंकि ED अपने दिमाग से नहीं चलती, बल्कि केंद्र में बैठे राजनेताओं के इशारे पर काम करती है। एक सप्ताह पहले या बाद में भी नोटिस भेजा जा सकता था, लेकिन उसी दिन नोटिस भेजा गया, जिस दिन भाजपा सरकार विरोधी अलायंस की मीटिंग होनी थी। इससे यह राजनीतिक बदला ही साबित होती है। भाजपा को अपने मन की बात बता देनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: भोपाल में होगी गठबंधन की पहली रैली, दिल्ली में कोऑर्डिनेशन कमेटी की पहली बैठक लिए गए ये बड़े निर्णय
4 अक्टूबर को भोपाल में गठबंधन की पहली रैली
बता दें कि 13 सितंबर को दिल्ली में NCP प्रमुख शरद पवार के आवास पर गठबंधन समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें 12 दलों के नेता शामिल हुए। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के अभिषेक बनर्जी ED नोटिस के कारण बैठक में हिस्सा नहीं ले सके। बैठक में देश के अलग-अलग हिस्सों में पब्लिक रैली करने का फैसला लिया गया है। पहली रैली 4 अक्टूबर को भोपाल में होगी। इसमें महंगाई, बेरोजगारी और भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे। गौरतलब है कि विपक्षी गठबंधन की अब तक 3 बैठकें हो चुकी हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
45 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत, दिवाली के मौके पर मंजूरी
57 mins agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
2 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
3 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
4 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
4 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
6 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
9 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
20 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines