Independence Day 2025: भारत 15 अगस्त को देश की आजादी का जश्न मनाने जा रहा है। इसको देखते हुए दिल्ली में जगह-जगह पर सुरक्षा भी सख्त कर दी गई है।15 तारीख को लाल किले से प्रधानमंत्री भाषण देंगे। इसके लिए पीएम ने जनता से कुछ सुझाव भी मांगे हैं। लाल किले में होने वाले प्रोग्राम्स की तैयारियां तेजी के साथ की जा रही हैं। हाल ही में जवानों ने उस गन से प्रैक्टिस की जिसका इस्तेमाल ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल किया गया था। अब भारतीय 105 MM गन की धमक लाल किले पर सुनी जाएगी। जानिए इसकी खासियत क्या है?
ऑपरेशन सिंदूर के बाद लाल किले पर
देश में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरे जोश के साथ शुरू हो चुकी हैं। भारत ने कुछ दिन पहले ही ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। इसमें गरजी भारतीय 105 MM गन को फिर से लाल किले में इस्तमाल किया जाएगा। तोपों की सलामी देने की तैयारी पूरी हो चुकी है। पिछले 3 साल से हर स्वतंत्रता दिवस समारोह में इन्हीं से सलामी दी जाती है। इस बार भी लाईट फील्ड गन से 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। झंडा फहराने के दौरान 52 सेकेंड में करीब 21 राउंड फायर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: 15 अगस्त से पहले लाल किले की सुरक्षा में भारी चूक, सात पुलिस वालों पर गिरी गाज
क्या है इसकी खासियत?
यह भारत की स्वेदशी गन है। इसके दो वेरियंट हैं, जिसमें पहला इंडियन फील्ड गन और दूसरा लाइट फील्ड गन है। लाइट फील्ड गन वजन में इंडियन फील्ड से हल्की होती है। इसे हेलिकॉप्टर में रखकर बहुत ही आसानी से किसी भी इलाके में तैनात कर सकते हैं। इसकी क्षमता 16 से 20 किलोमीटर तक है। साथ ही एक मिनट में 6 राउंड फायर करने की क्षमता रखती है। भारतीय सेना के पास यह 1982 से है। इसका निर्माण ऑर्डिनेन्स फैक्ट्री बोर्ड ने किया था। आपरेशन सिंदूर में भी इसका इस्तेमाल किया जा चुका है।
ये भी पढ़ें: 15 अगस्त को पीएम मोदी का भाषण जनता लिखेगी! पीएम ने मांगा आईडिया
संबंधित खबरें
चुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
2 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
2 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
6 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
8 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
9 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 days agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines